Slider

मेरा गांव मेरी सड़क योजना से प्रदेश में जल्द बनेंगी 21 सड़कें

मेरा गांव मेरी सड़क योजना से प्रदेश में जल्द बनेंगी 21 सड़के, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जारी की स्वीकृति देहरादून, उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राज्य के कई जिलों में मेरा गांव मेरी सड़क योजना में 21 सड़क योजनाओं को स्वीकृति दी है। ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सड़क निर्माण के बाद कई तरह के फायदे मिलेंगे। यहां एक बयान में उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए उनमें रोजगार, स्वरोजगार एवं आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के संपर्क विहीन गांवों को सम्पर...

Continue Reading
Slider

देहरादून में हुई ब्रह्माकुमारीज की मीडिया सेमिनार

मीडिया की नैतिकता, जवाबदेही और स्व-मूल्यांकन' विषय पर देहरादून में हुई ब्रह्माकुमारीज की मीडिया सेमिनार ! देहरादून- ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र सुभाष नगर देहरादून में मीडिया सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमे 'मीडिया की नैतिकता, जवाबदेही और स्व-मूल्यांकन' विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।ब्रह्माकुमारीज की हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीना दीदी ने जहां राजयोग का अभ्यास कराया,वही सेमिनार में मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि जो ब्रह्माकुमारीज संस्था दुनिया के 140 देशों में 9000 सेवा केंद्रों के रूप में संचालित है,उससे बड़ा मीडिया दुनिया मे कोई दूसरा नही हो सकता।उन्होंने कहा कि हमे आशावादी एवं जागरूक होकर मीडिया को सकारात्मक बनाना है,साथ ही उन्होंने हिमालय बचाने की भी बात कही,उन्होंने कहा कि हिमालय बचेगा तभी जल बचेगा और तभी हम बचेंगे।उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस...

Continue Reading
Sliderराष्ट्रीय

उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल के संचालन को आरम्भ करने की कार्यवाही गतिमान

दुनियाभर में रह रहे उतराखण्ड मूल के अप्रवासियों को अपनी जड़ो से जोड़ने प्रयास होगा उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल को जल्द संचालित करने के वर्किंग प्लान पर चर्चा की उत्तराखण्ड मूल के अप्रवासियों के सम्बन्ध में डाटा बेस तैयार करने के निर्देश विभिन्न राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखण्डी अप्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थाओं की मदद ली जाएगी एसीएस श्रीमती रतूड़ी के निर्देश पर तत्कालिन व्यवस्था के रूप में सचिवालय में उत्त्राखण्ड अप्रवासी सेल का एक कार्यालय का संचालन जल्द ही शुरू उत्तराखण्ड मूल के अप्रवासियों को अपनी जड़ों का यह प्रयास आगामी दिसम्बर माह में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आरम्भ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड अप्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह। मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को किया ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निदेशक एवं कलाकारों से बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी 8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर फिल्म उद्योग से जुडे निवेशकों द्वारा कई सुझाव भी दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म जगत से जुड़े कई वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। रोड शो के दौरान फ़िल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फ़...

Continue Reading
Slider

पटवारी निलंबित

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में आहुत राजस्व विभाग मासिक बैठक में तहसील धुमाकोट के राजस्व उप-निरीक्षक बूंगी ज्योति मोहन द्वारा ग्राम -खडिंला, पट्टी-बूंगी के लखनदास पुत्र चेतनदास की गुमशुदगी सम्बन्धी जून 2023 के केस को पुलिस विभाग को ट्रांन्सफर नहीं करने पर निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। वहीं जिला कार्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम तड़ियाल द्वारा पत्रावलियों को तैयार करने में लेट-लतिफी व निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्ठि दिये जाने के निर्देश दिये हैं। मासिक बैठक में सब-रजिस्ट्रॉर राज उनियाल द्वारा बैठक में प्रस्तुत अद्यतन आंकडें व पिछली बैठक में प्रस्तुत किये गये आंकडों में आये अन्तर का जवाब नहीं दे सके। आंकड़ों में विरोधाभास के चलते जिलाधिकारी ने सब-रजिस्ट्रॉर को प्रतिकूल प्रविष्ठि जारी करने के निर्देश दिये हैं। नगर आयुक...

Continue Reading