वित्त विभाग, उत्तराखण्ड का आई.एफ.एम.एस. सिस्टम अब मोबाईल एप में भी उपलब्ध आई.एफ.एम.एस. पोर्टल के प्रयोगकर्ताओं को सुविधा देने के लिए वित्त विभाग, उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड द्वारा वित्तीय डाटा सेण्टर के कार्मिकों के अथक प्रयासों से एक महत्वपूर्ण आई.एफ.एम.एस. एन्ड्रॉइड मोबाईल एप विकसित किया गया है। इसके अतिरिक्त वित्तीय प्रणाली की पेपरलेस एवं फेसलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ई-पेंशन मॉड्यूल भी आई एफ.एम.एस. पोर्टल के अन्तर्गत विभाग द्वारा विकसित किया गया है। उपरोक्त एप एवं ई-पेंशन मॉड्यूल का माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 05 नवम्बर, 2023 को मुख्य सेवक सदन से शुभारम्भ कर दिया गया है। आई.एफ.एम.एस एन्ड्रॉइड मोबाईल एप जोकि Google Play Store में उपलब्ध है, की सहायता से आहरण वितरण अधिकारी ऑनलाईन ही समस्त प्रकार के देयकों के भुगतान को स्वीक...
Continue ReadingCategory: Slider
जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित तथा बीस सूत्री कार्यक्रम के खर्च की प्रगति बढ़ायेंः जिलाधिकारी सूचना विभाग/06 नवम्बर, 2023: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित तथा बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को विभिन्न योजना और सैक्टरों में खर्च की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने ऐसे सभी विभाग जिनकी खर्च प्रगति 30 प्रतिशत से कम है उनको चेतावनी जारी करने के मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही कहा कि अगले दस दिवस की अवधि के भीतर खर्च की प्रगति संतोषजनक करते हुए उसका विवरण भी प्रस्तुत करेें। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग पाबौ खंड, कृषि विभाग, एैलौपैथिक चिकित्सा, जल संस्थान शाखा पौड़ी और कोटद्वार, उद्यान विभाग, ...
Continue Readingजिला अस्पताल चंपावत व उप जिला अस्पताल ऋषिकेश में स्थापित होंगी सिटी स्कैन मशीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े अस्पतालों की दौड़ देहरादून। प्रदेश के एक दर्जन राजकीय चिकित्सालयों को 300 एमए की एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें से अल्मोड़ा जनपद के सीएचसी सोमेश्वर, देघाट, जैती, पिथौरागढ़ में सीएचसी गंगोलीहाट, टिहरी में सीएचसी कीर्तिनगर, चम्बा पौड़ी में पीएचसी बूंगीधार, चाकीसैंण, सीएचसी सतपुली, हरिद्वार में सीएचसी बहादराबाद देहरादून में सहसपुर व रूद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि अस्पताल शामिल है। इन चिकित्सालयों में एक्सरे मशीनें स्थापित होने से अब मरीजों को एक्सरे के लिए बड़े अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने राजस्थान प्रवास के दौरान मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक मशीन...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 'डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर' के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी द्वारा निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का किया शुभारम्भ। उत्तराखंड राज्य को डिजिटल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री धामी। डिजिटल दौर में अर्थव्यवस्था के साथ जीवन शैली में भी सुधार हुआ : मुख्यमंत्री धामी। ई - गवर्नेंस की मदद से गुड गवर्नेंस और पेपरलेस गवर्नेंस की ओर बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी। ई - गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक : मुख्यमंत्री धामी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 'डिजिटल नवाचार से सुशासन की ओर' के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी द्वारा निर्मित विभिन्न एप एवं पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्हों...
Continue Reading‘2045 तक विकसित और सशक्त भारत निर्माण में तकनीक की मुख्य भूमिका रहेगी- गवर्नर’ 3उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी (से. नि.) ने उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए संस्थान के कुल 98 लोगों को डिग्री, उपाधि और मेडल प्रदान किये। राज्यपाल ने डिग्री पाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनको राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका का निर्वाहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को यदि 2045 तक श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत और समृद्ध भारत बनना है तो उसमें तकनीक मुख्य भूमिका में रहेगी तथा तकनीक के विकास और उसके उपयोग करने की क्षमता निर्माण में एनआईटी जैसे तकनीकी संस्थानो की मुख्य भूमिका होती है। कहा कि हमारे सामने विश्व गुरु भारत बनने की बड़ी चुनौती...
Continue Reading
