राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटेल जी को याद किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत राजनीति से जुड़ी हस्तियों ने आदर्श नेता के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Continue ReadingCategory: Slider
30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक चलने वाले सतर्कता सप्ताह का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ। सतर्कता विभाग में 103 नये पद सृजित किये जायेंगे- मुख्यमंत्री सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और बेहतर बनाने के लिए सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक चलने वाले सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतर्कता विभाग में 103 नये पद सृजित किये जायेंगे। सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और बेहतर बनाने के लिए सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सतर्कता विभा...
Continue Readingवडाली बंधु के संगीत परफॉर्मेंस ने बांदा समां द विटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 के अंतिम दिवस भावातीत योग ध्यान, म्यूजिक वर्कशॉप, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, गंगा आरती और वडाली बंधु के संगीत परफॉर्मेंस रहे मुख्य आकर्षण दिनांक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय 'द बिटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन की ओर देश- विदेश के पर्यटकों और लोगों को महेश योगी के भावातीत योग और बीटल्स की धुन के प्रति आकर्षित करने में सफल रहा 'द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 का आयोजन जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वानप्रस्थ व 84 कुटिया क्षेत्र में दिनांक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय 'द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल - 2023' का आयोजन का आयोजन समापन की ओर है। पहली बार आयोजित होने वाले इस तरह का आय...
Continue Readingशोकः उतराखंड के विधायक (मंगलौर) का निधन उत्तराखंड में मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का आज निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है । बताया जा रहा है किदो दिन पहले सरवत करीम अंसारी की तबीयत खराब होने के करण उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था. आज सुबह इलाज के दौरान उनका स्वर्गवास हो गया। दो महीने पहले हार्ट अटैक के बाद बाईपास सर्जरी हुई थी। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे.
Continue Readingपत्रकारिताः खिर्सू से पहाड़ को नमस्ते करती एक सराहनीय पहल खिर्सू/पौड़ीः एक साल का समय यूं तो कहा जाता है कि चुटकियों में निकल जाता है। लेकिन जब मकसद और कोशिशों के सामने पहाड़ सी चुनौतियां हों तो फिर चुटकियांे की माप भी प्रकाशवर्ष से करने की विवशता होती है। कुछ इसी तरह पहाड़ जैसी दिक्कतों को हराते हुए उत्तराखंड के खिर्सू से प्रकाशित होने वाली नमस्ते पहाड़ मासिक पत्रिका ने एक वर्ष का शानदार सफर पूरा कर लिया है। चूंकि पत्रिका का प्रकाशन ही ठेठ पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्र होता है, तो यहां चुनौतियां तो विरासत में ही मिली होती हैं। इन सब के बावजूद पत्रिका के संपादक योगेंद्र रावत के साहस और कर्मठता की दाद देनी होगी। नमस्ते पहाड़ की वर्षगांठ पर खिर्सू स्थित ताज होटल में साहित्य व शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियों के की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां पत्रिका के संपादक योगेन्द्र सिंह ने पत...
Continue Reading
