Slider

धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छटवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने 08 और 09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात भगवान श्रीकृष्ण की धरा है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महापुरूषों की यह भूमि है। इस भूमि ने भारत को नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री दिये हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़...

Continue Reading
Slider

यहां सीएम ने लोगों को दिया उत्तराखंड आने का न्यौता

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक ...

Continue Reading
Slider

कैबिनेट मंत्री प्रेम अग्रवाल बोले, नई पीढ़ी को नशे से बचाना जरूरी

देहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ0 प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को होटल पैसिफिक में आयोजित देहरादून नगर निगम क्षेत्र को धूम्रपान मुक्त एवं स्वच्छ शहर बनाने हेतु एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं बालाजी सेवा संस्थान के सहयोग से देहरादून नगर निगम क्षेत्र को धूम्रपान मुक्त एवं स्वच्छ शहर बनाने हेतु तम्बाकू विक्रेता लाइसेंस क्रियान्वयन के दृष्टिगत आयोजित इस संवेदीकरण कार्यशाला में तम्बाकू के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। तथा तम्बाकू विक्रेताओं का पंजीकरण कर लाइसेंस निर्गत कराने पर बल दिया गया। ताकि तम्बाकू किसी अन्य दुकानों पर विक्रय न किया जा सके। वित्त एवं शहरी विकास मंत्री ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए स्कूलों, कालेजों समेत शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोज...

Continue Reading
Sliderराजनीति

जर्मनी में कृषि मंत्री एवं कौसाम्ब के अध्यक्ष गणेश जोशी

देहरादून/ जर्मनी, 30 अक्टूबर। विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कौसाम्ब के अध्यक्ष गणेश जोशी ने अपने विदेश दौरे के दौरान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भ्रमण किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा फ्रैंकफर्ट मंडी के एमडी मुलर सेमोन और अन्य अधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाई गई। मंत्री गणेश जोशी द्वारा मंडी की साफ सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वेस्टेज को कैसे डिस्पोज किया जाता है उसकी प्रक्रिया तथा रीसाइक्लिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंत्री ने वहां के व्यापारियों के साथ भारत और जर्मनी के मध्य उत्पादों के आयात एवं निर्यात के संबंध में सार्थक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कृषि विपणन मंडियों का अधुनिकीकरण उपभोगताओं को बेहतर गुणवतायुक्त उत्पाद कैसे प्रदान किया जाय तथ...

Continue Reading
Slider

व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा मार्च 2024 में होने वाली परिषदीय परीक्षा हेतु केन्द्र निर्धारण के संबंध में जनपदीय समिति की बैठक ली गई। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को परिषदीय परीक्षा हेतु अधिक दूर के परीक्षा केंद्रों में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए वाहन व्यवस्था के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रो में विजिट कर निर्धारित मानदण्डो के अनुसार परीक्षा कक्ष चिन्हित करने, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय व्यवस्था आदि सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समयान्तर्गत करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल ने बताया कि जनपद मे वर्ष 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इण्टर के कुल 15 हजार 564 छात्र/छात्रायें परीक्षा देंगे, जिनमें हाईस्कूल के 08 हजार 276 तथा इंटर के 07 हजार...

Continue Reading