, जमरानी की स्वीकृति बेहद अहम देहरादूनः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी। है। इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा तथा विद्युत उत्पादन भी होगा ।उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा, साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 4...
Continue ReadingCategory: Slider
समाज सेवियों सम्मान में ब्रह्मा कुमारी संस्थान के समाज सेवा प्रभाव का अभियान का मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी एवं ब्रह्मा कुमारी के मुख्यालय माउंट आबू से आए अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऑडिटोरियम पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे स्थानीय राजकुमार पोरी ने कहा कि ब्रह्मा कुमारी द्वारा संचालित किया जा रहा यह अभियान भारतीय संस्कृति के मूल्यों से लोगों में जागरूकता फैला रहा है, उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज इस ऑडिटोरियम अपनी एक बुराई छोड़ करके अवश्य जाये। ब्रह्मा कुमारी के क्षेत्रीय निदेशक बीके मेहरचंद ने कहा कि आज समाज में जितनी भी समस्याएं चल रही हैं उनका समाधान ज्ञान योग और पवित्रता की धारणा में है। उन्होंने कहा कि भारत भूमि महान थी महान है और चिरकाल तक महान रहेगी। भारतवर्ष ने ही विश्व को अहिंसा परमो ध...
Continue Readingआज शाम बंद हो जाएंगे चारो धामों के कपाट! जानिए क्यों आज यानी 28 अक्तूबर की सांय चार बजे के करीब उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद हो जाएंगे। सूतककाल लगने के कारण ऐसा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात एक बजकर चार मिनट से चंद्रग्रहण लगेगा, और उसके नौ घंटे पहले से सूतककाल शुरू होगा। चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि सूतककाल की समयावधि में मंदिरों को बंद किया जाएगा। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलंेगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल के मुताबिक शनिवार शाम चार से सवा चार बजे के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। चार बजे से पहले आरती हो जाएगी। चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अग...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 का शुभारंभ जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाली 4 करोड़ 22 लाख 41 हजार की योजनाओं का लोकार्पण भी किया ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध बिटल्स संगीत का आध्यात्मिकता से बताया गहरा नाता प्रदेश के मुख्यमंत्री मा पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गाश्रम, जोंक पौढ़ी गढ़वाल, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में द बीटल्स एंड, द गंगा पथ फेस्टिवल - 2023 का शुभारंभ किया । यह पर्व 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक ऋषिकेश (यमकेश्वर) के बीटल्स का आध्यात्मिकता से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि बीटल्स संगीत के मुख्य स्थल के रूप में देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र स्थल ऋषिकेश को चुने जाना बड़ी बात थी और द बिटल्स संगीत को इस आध्यात्मिकता की भूमि से विश्व प्रसिद्धि मिली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विश्व का एकमात्र ऐ...
Continue Readingबोधगया मैराथन समिति "बोधगया मैराथन 2024" का आयोजन 14 जनवरी 2024 करेगी। बोधगया मैराथन 2024: समय यात्रा, फिटनेस दौड़ और तीन दौड़ की आयु-श्रेणियाँ । बोधगया, 27 अक्टूबर 2023: बोधगया मैराथन समिति और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) अगले साल रविवार को बोधगया में "बोधगया मैराथन 2024" का आयोजन करने जा रहे हैं। यहाँ हजारों धावक चार तरह की दौड़ में भाग लेंगे: 42.195 किलोमीटर, 21.097 किलोमीटर, 10 किलोमीटर (जो समय यात्रा है) और 5 किलोमीटर-फिटनेस दौड़। 18 से 34 वर्ष, 35 से 44 वर्ष, 45 से 54 वर्ष, 55 से 64 वर्ष और 65+ वर्ष की आयु श्रेणियाँ पूरी मैराथन और आधा मैराथन में होंगी, जबकि 10 किलोमीटर की आयु श्रेणियाँ 12 से 17 वर्ष, 18 से 44 वर्ष और 55+ की होंगी। आधा मैराथन के लिए, 5 से 54 वर्ष की आयु श्रेणियाँ 12 से 17 वर्ष की होंगी। विजेता को तीन लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा और दो उम्मीदवार शायद...
Continue Reading
