हाल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ट नेता हरीश रावत हरदा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज अस्पताल में सीबीआई टीम ने उन्हें नोटिस थमा दिया है। हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखा है 'आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI !!
Continue ReadingCategory: Slider
दुखदः पुलवामा में उत्तराखंड का एक जांबाज शहीद देश की सीमा से एक दुखद खबर आई है। यहां जम्मु कश्मीर के पुलवामा से गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह के दिवंगत होने की सूचना है। दीपक दो सप्ताह पूर्व ही छुट्टी काटकर गए थे। वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हिमानी (24 उम्र) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है।
Continue Readingपीजी कक्षाओं के लिये 30 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण विश्वविद्यालयों में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया देहरादून, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं 30 अक्टूबर तक स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिये ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इसके उपरांत विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जायेंगी। जिसमें मेरिट, काउंसलिंग, प्रवेश शुल्क का भुगतान इत्यादि कार्य संपन्न किए जाएंगे। कुमाऊं विश्वविध्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक पाठ्क्रमों की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न करने के पश्चात अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की ...
Continue Readingमेक्सिको। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं भारत के राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन 2023 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की। थोक बाजार के विश्व संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खाद्य बाजार का भविष्य उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनीकरण: वर्ष 2030 तक, विषय पर कनकुन, मैक्सिकों में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के 300 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व के प्रतिनिधियों से कृषि विपणन के आधुनीकिरण के सम्बन्ध में विचार साझा किए गए। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ने...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से चेन्नई में उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री सौरभ बहुगुणा, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।
Continue Reading
