मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।
Continue ReadingCategory: Slider
रूद्रपुर जनपद में धान की उत्पादकता जॉंच हेतु जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को राजस्व, कृषि संख्यिकी टीम के साथ ग्राम मटकोटा में किसान रंजय के खेत में पहुॅचकर स्वंय क्रॉप कटिंग की और अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वजन भी तुलवाया। उन्होंने किसान रंजय से बोये गये बीज, फसल उत्पादन हेतु उपयोग में लाये गये उर्वरकों, कीटनाशकों, सिंचाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आकड़े तैयार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि रंजय के खेत के 43.3 वर्ग मीटर में 22 किलो 200 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, संाख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षण राधे...
Continue Readingखाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को चलायें विशेष अभियानः डॉ. धन सिंह रावत अधिकारियों को दिये प्रदेशभर में अधिक से अधिक सैम्पलिंग भरने के निर्देश कहा, चौबीस घंटे चालू रखें टोल फ्री नम्बर, चलायें जनजागरूकता अभियान देहरादून, 21 अक्टूबर 2023 सूबे में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये विशेष अभियान चलाये जायेंगे। इसके अलावा त्योहारी सीजन में कुट्टू का आटा व नकली मावे से बनी मिठाईयों के विक्रय पर रोक लगाने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिये खाद्य पदार्थों की अधिक से अधिक सैम्पलिंग करने तथा खाद्य पदार्थों एवं दुग्ध उत्पदों की गुणवत्ता को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने सहित चौबीस घंटे टोल फ्री नम्बर को चालू रखने को भी कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभ...
Continue Readingउत्तराखण्डरू देहरादून में जोश और उत्साह के बीच एसएफए चौम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण के ग्राण्ड फिनाले के साथ समापन समारोह का आयोजन हुआ।उत्तराखण्ड में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को ‘स्पोर्ट्स में नंबर वन स्कूल’ के खिताब से नवाज़ा गया। ‘स्पोर्ट्स में नंबर वन स्कूल’ तक पहुंचने की महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज टीम ने 427 पॉइन्ट्स के साथ 57 गोल्ड, 29 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज़ मैडल जीते। इस साल आचार्यकुलम ने 220 पॉइन्ट्स के साथ उत्तराखण्ड की एसएफए चौम्पियनशिप्स में दूसरा स्थान हासिल किया, स्कूल ने 15 गोल्ड, 15 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज़ मैडल अपने नाम किए। वहीं सेपियन्स स्कूल 212 पॉइन्ट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जिसने 28 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज़ मैडल जीते। इस अवसर पर देहरादून के मेयर श्री सुनील उनियाल ने छात्रों के विकास में खेलों की भूमिका पर रोशनी डालते हुए कहा, ‘‘मैं एसएफए चौ...
Continue Readingपुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि। सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अकाल मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को तत्काल 01 लाख रूपये आर्थिक सहयोग दिये जाने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष के लिए 02 करोड़ रूपये की धनराशि दी जायेगी। अराजपत्रित पुलिस कर्मचारियों का निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। अगले तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवास हेतु 100 करोड़ रूपये की धनराशि का प्राविधान किया जायेगा। पुलिस विभाग में मृतक आश्रितों की भर्ती संबंधी अड़चनों को दूर किया जायेगा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में की चार घोषणाएं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित ...
Continue Reading
