Slider

विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है: मुख्यमंत्री

विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है-मुख्यमंत्री युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का रही है स्रोत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का हुआ पुनर्जागरण मुख्यमंत्री ने 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग फ्री देवभूमि बनाने का संकल्प लेने का किया आह्वान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम ...

Continue Reading
Slider

सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन ने योजनाओं की समीक्षा की

पौड़ी: सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के तीन संकल्पों सरकार जनता के द्वार, अनुशासित प्रदेश और भयमुक्त प्रदेश बनाने के लिए क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत चित्र भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए इसका मासिक रिपोर्ट में भी अनिवार्य रूप से उल्लेख करें। बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 93 गांवो का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनता से कुल 341 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से 104 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि ...

Continue Reading
Slider

ड्रग्स फ्री अभियान हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जाए: सीएम

सीएम ने अधिकारियों को दी हिदायत, कहा अपनी निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी टिप्स पर होनी चाहिए बैठक में प्रतिभाग करने से पहले अपना होमवर्क कर लें अधिकारी ड्रग्स फ्री अभियान हेतु पुलिस स्कूल, स्वयं सेवी संस्था, विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए बीस दिन के भीतर आपदा मानकों के अनुरूप सड़कों, जीर्ण शीर्ण विद्यालय और आगनवाड़ी केंद्रों के प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाए: सीएम हल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 22 सौ करोड योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ हो गया है जिसमें 16 सौ करोड़ योजनाओं के सीवरेज और ड्रेनेज टेंडर हो चुका है जल्द ही हल्द्वानी के विकास में प्रधानमंत्री की द्वारा की गई घोषणाओं को अमली जामा पहनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में कुमाऊं मंडल में गतिमान विकास कार्यों एवम सड़कों के गड्ढा मुक्त ...

Continue Reading
Sliderपर्यटन

बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में मुख्यमंत्री ने श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण

बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में मुख्यमंत्री ने श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की घोषणा। मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र/विजय दशमी/भैया दूज, गोवर्धन पूजा/राम नवमी की दी बधाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता पहुंचकर श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की। मन्दिर परिसर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभ...

Continue Reading
Slider

फिल्मांकन हब के रूप में विकसित होगा उत्तराखंडः मुख्यमंत्री

फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को फिल्म, पर्यटन के क्षेत्र मे अनुकूल राज्य बनाना और राज्य मे फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न कराना यही सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नैस...

Continue Reading