Slider

जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण

’ स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ0 विनीता शाह ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय पौड़ी, पीएचसी परसुंडाखाल, सीएचसी कोट, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर डडूआ देवी और पीएचसी ल्वाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीपीपी मोड में संचालित जिला चिकित्सालय की खामियां पाकर महानिदेशक ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ओपीडी रजिस्टरों में खामियां, सर्जन डॉ0 आरके तिवारी के साथ ही अन्य कर्मी अनुपस्थित मिले, वहीं वार्ड में अधिकांश बेडों पर चादर नहीं मिली साथ ही उपस्थिति पंजिका और बायोमेट्रिक उपस्थिति में अंतर पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। अपने पौड़ी भ्रमण के दूसरे दिन महानिदेशक स्वास्थ्य ने जिला चिकित्सालय पौड़ी में निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हाल-चाल जाना। महानिदेशक द्वारा डॉ0 विजय यादव की खराब कार्यशैली पर उनके खिलाफ चिकित्सालय प्रबंधन को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्...

Continue Reading
Slider

स्वरोजगार को अत्यधिक बढ़ावा दें: मुख्य विकास अधिकारी

‘‘स्वरोजगार अपनाकर आर्थिकी मजबूत करें मुख्य विकास अधिकारी‘‘ ‘‘वाहन व होमस्टे में 30 आवेदन हुए प्राप्त, 16 आवेदकों को दी स्वीकृति‘‘ सूचना विभाग/18 अक्टूबर, 2023ः मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करें। जिससे वह समय पर योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने स्वरोजगार योजना में वाहन मद के साक्षात्कार में संबंतिधत आवेदन से वाहन, व्यवसाहिक व कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित आवेदको को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आव...

Continue Reading
Slider

जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2023-24 की बालगणना संबंधी जनपद स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ली गई। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि बालगणना सर्वे से कोई बच्चा छुटे नहीं है सर्वे का कार्य ब्लॉक वाइज आंगनवाडी एवं विद्यालय स्तर पर समयान्तर्गत पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्लूएसएन) की जानकारी लेते हुए ऐसे सभी बच्चों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया कि जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला बाल विकास अधिकारी को ऐसे बच्चों की विशेष निगरानी करने तथा उनको सभी आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने अबू धामी में निर्माणाधीन मंदिर में की कार सेवा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से इस मन्दिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पौड़ी में शहरी आजीविका मेले का शुभारंभ

शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने पौड़ी में किया शहरी आजीविका मेले का शुभारंभ। दीन दयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को दिया सम्मान। चार जनपदों पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के 45 महिला स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाकार किया उत्पादों का प्रदर्शन। शहरी विकास मंत्री ने किया पौड़ी मुख्यालय के निर्माणाधीन बसअड्डे का निरीक्षण, जल्द ही पूरा होगा निर्माण कार्य। महिला स्वंय सहायता समूह व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी सम्मान पाकर दिखे गदगद।  प्रदेश सरकार के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुर्नगठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रणम के दौरान नगर पालिका परिषद की बहुद्देश्य भवन का शिलान्यास, दीन दयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्र...

Continue Reading