धान खरीद कोबलेकर डीएम उदयराज सिंह ने किया आदेश जारी। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि वर्तमान में धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद न किये जाने की कतिपय शिकायतें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं। धान खरीद हेतु बनाये गये ऑनलाईन पोर्टल का भी बीच-बीच में बंद हो जाना संज्ञान में आया है, जिससे धान खरीद प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावनायें हो सकती हैं। उपरोक्त के दृष्टिगत् एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया जाता है कि किसानों द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण करने के उपरांत संबंधित उप जिलाधिकारी 24 घंटे के भीतर सत्यापन सुनिश्चित करायेंगे। यदि किसी कारणवश उप जिलाधिकारी / राजस्व विभाग के माध्यम से ऑनलाईन सत्यापन करने में 24 घंटे से अधिक समय लगता है, तो कृषक द्वारा ऑनलाईन पंजीकरण का प्रिन्ट प्रस्तुत किये जाने की स्थिति में धान क्रय केन्द्र पर क...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक करते हुए। समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अभियान चलाकर वाद निस्तारण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न कोर्ट में वाद लम्बित रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धितों को नियमित कोर्ट लगाते हुए अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर पर वादों के निस्तारण की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिला मजिस्टेªट, नगर मजिस्टेªट, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपनी-अपनी कोर्ट में लम्बित वादों को निस्तारण हेतु सप्ताह में 02 दिन अनिवार्य रूप से कोर्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कोर्ट में 03 से 05 वर्ष तक के वादों को प्राथमिकता के साथ अभियान चलाकर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ह...
Continue Readingदेहरादून, जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी ले० कर्नल जी० एस० चन्द (अ०प्रा०) ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मंडल एवं कुमांऊ मंडल के भूतपूर्व सैनिकों / सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना / नौ सेना / वायुसेना एवं पुलिस / अर्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 01 नवम्बर 2023 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 27 से 31 अक्टूबर 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 अक्टूबर से -सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जायेगा। बाकी अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास मार्ग हाथीबड़कला देहरादून...
Continue Readingदेहरादून, ज़िलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों से शहर में बढ़ते डेंगू के कहर से लड़ने के लिए डीआईसीसीसी में डेंगू कंट्रोल रुम बनाया गया । स्मार्ट सिटी की जिलाधिकारी/सी0ई0ओ0 के निर्देश पर आईटीडीए में कंट्रोलरूम तैयार किया गया । जहां से जनमानस के लिए दिन-रात ( 24×7) सुविधा मुहैया करवायी जा रही है। डेंगू से सम्बन्धित किसी भी शिकायत टैस्ट, बैड, प्लेटलेटस, लैब, चिकित्सकीय परामर्श आदि के लिए स्मार्ट सिटी के टोलफ्री नम्बर 18001802525 पर कॉल की जा सकती है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कंट्रोलरूम में यूसेक, आयुष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से चिकित्सक और स्टाफ और नगर निगम से लोग तैनात किए गए। कंट्रोल रूम में डेंगू बचाव कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में प्लेटलेट्स, फॉगिंग, ब्लड आदि से संबंधित शिकायत प्राप्त हो रहे हैं। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। य...
Continue Readingप्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खेल महाकुम्भ-2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा। खेल मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 के स्थान चयन, मुख्य अतिथि का निर्धारण तथा खेल महाकुम्भ-2023 में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में आगामी कुछ दिनों में होने वाली प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कर दी जायेगी। ...
Continue Reading
