टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 47वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का हुआ शुभारंभ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मेले का ध्वजारोहण कर मेले के शुभारम्भ की घोषणा की गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार आदि अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विकास प्रर्दशनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं अन्य गण मन्यों द्वारा अमर शहीद श्री देव सुमन, भीमराव अंबेडकर, भारत रत्न स्व. पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, स्व. श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की मूर्तियों तथा नरेंद्रनगर के स्वतंत्र संग्राम के शहीद एवं सैनानी स्मारक पर मल्यार...
Continue ReadingCategory: Slider
समितियां को घाटे से उबारने के लिए अधिकारी बनाए माइक्रो प्रॉफिट प्लान सहकारिता विभाग के अधिकारी अब जिलों में योजनाओं का करेंगे मॉनिटरिंग मंत्री लेंगे अधिकारियों से फीडबैक देहरादून 15 अक्टूबर ! सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना सभागार में सहकारिता विभाग की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय सहकारिता अधिकारी प्रत्येक जनपद में सहकारिता की योजनाओं की समीक्षा करेंगे और उन्हें रिपोर्ट देंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समितियां में नए सदस्यों का पंजीकरण साथ ही वन टाइम सेटलमेंट योजना, माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारिता खेती, जन औषधि केंद्र और पिछले 6 महीने की सभी बैंकों के लाभ की प्रगति रिपोर्ट जनपदवार जानी। बैठक में मंत्री ने वन टाइम से...
Continue Readingवित्त मंत्री ने प्रेमचंद्र अग्रवाल कहा कि पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में अभिवृद्धि राज्य की शीर्ष प्राथमिकता है। सुनहरे भविष्य के लिए निजी क्षेत्र में निवेश की वृद्धि के साथ-साथ सार्वजनिक निवेश में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में भी राज्यों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए “स्कीम फॉर स्पेशियल एसिस्टेटस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2023-24“ के अन्तर्गत राज्यों के लिए सितम्बर 2023 तक पूंजीगत व्यय के लक्ष्य निर्धारित किये है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के लिए वार्षिक लक्ष्य 8797 करोड (SAS स्कीम में निवेश के अतिरिक्त) का 45 प्रतिशत पूंजीगत व्यय करने का लक्ष्य था। इस प्रकार लगभग 4000 करोड़ (SAS स्कीम के अतिरिक्त) के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य था। मंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वित्त विभाग ने विशेष प्रयत्न कि...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक ली। स्वीकृत आवास के सापेक्ष कम भौतिक प्रगति पर जिलाधिकारी ने निकायों के अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने समस्त नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के खातों में आवास बनाने हेतु धनराशि दी गई, लेकिन उनके द्वारा आवास का कार्य शुरू नहीं गया है ऐसे लोगों की आरसी काटना सुनिश्चित करें। जनपद क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों में 940 स्वीकृत आवासों में से 362 आवासों पर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य आवासों पर कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवासों का कार्य प्रगति पर है उनका कार्य समय पर पूर्ण करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी गौरव भसीन, सतपुली सीमा रावत, थलीसैंण शैलेंद्र सिंह व...
Continue Readingजिलाधिकरी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में नमामि गंगे की जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नगर निकायों में सीवरेेज निर्माण, बायो मेडिकल निस्तारण, गंगा तटों पर ड्रोन सर्वे सहित अन्य कार्याे को गंभीरता से करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) से संबंधित अनुपालन आख्या प्रस्तुत नहीं किये जाने पर मुख्य कृषि अधिकारी का स्पष्टीकरण व नगर निगम कोटद्वार को सख्त चेतावनी दी है कि 02 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने गंगा किनारों में सफाई को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को ड्रोन सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत जौंक के ई0ओ0 को सिवर ट्रिटमेंट प्लांट की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिस क्षेत्र में होटल, धर्मशाला, कैम्प ...
Continue Reading
