देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 120 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, वृद्वजनों से सम्बन्धित शिकायत, अतिक्रमण, आपसी विवाद पेयजल, विद्युत आदि शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुने तथा उनका समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की समस्या अपने स्तर से भी करें। ताकि फरियादियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतें का त्वरित निस्तारण करें, अन्य शिकायतें जिन पर जाचं के उपरान्त कार्यवाही संभव है पर समयावधि के ...
Continue ReadingCategory: Slider
दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में करेंगे चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक देहरादून, 09 अक्टूबर 2023 कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 10 व 11 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं मण्डल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. रावत नैनीताल एवं अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर करेंगे। इसके अलावा वह दोनों जनपदों में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानेंगे। कुमाऊं मण्डल में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत टटोलने के लिये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि वह ...
Continue Readingटिहरी 09 अक्टूबर, 2023 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा पूर्णानन्द खेल मैदान मुनीकीरेती, टिहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में प्रतिभाग किया गया। राज्यपाल द्वारा सरस मेले में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर के मेले समाज और राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरस आजीविका मेले में महिलाओं, युवाओं, कारीगरों का उत्साहवर्धन होगा साथ ही महिलाओं को अपनी कला, संस्कृति को उजागर करने का मौका भी मिलेगा, उनकी आर्थिक में इजाफा होगा और वे अधिक सशक्त हांेगी। राज्य...
Continue Readingदेहरादून में मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का शुभारंभ गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष तक ले बच्चों को 14 अक्तूबर तक लगाए जायेंगे छूटे हुए टीके सोमवार को देहरादून जनपद में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। मिशन इंद्रधनुष के 5वें संस्करण का यह तीसरा चरण है, जो 14 अक्तूबर तक चलाया जायेगा। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगवाए जायेंगे। अभियान का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन एच एम dr निधि रावत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी dr वंदना सेमवाल, वरिष्ठ फिजिशियन dr प्रवीण पंवार, टीकाकरण दल की ए एन एम चैनी मुयाल, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी यज्ञ देव थपलियाल, जिला आई ई सी समन्वयक पूजन नेगी आदि उपस्थित रहे।
Continue Readingयुवा महोत्सव-2023 में मुख्यमंत्री ने किया रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ। योजनाओं को एक जगह उपलब्ध कराने के लिए लॉँच किया गया युवा उत्तराखण्ड एप। सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का भी मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आई.आई.टी रूड़की, माइक्रोसॉफ्ट के साथ युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए किया गया करार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ किया। राज्य में रोजगार के अवसरों को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा युवाओं के लिए यह पोर्टल विकसित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘युवा उत्तराखण्ड एप’ लाँच किया और सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का शुभारंभ भी किया। विभिन्न विभागों ...
Continue Reading
