टिहरी: राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में लोगों की आवाजाही बढने से मेले की रौनक बढ़ी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा 05 दिन में शनिवार तक 70 लाख से अधिक की बिक्री की गई। पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला आयोजित किया जा रहा है, जो 12 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। मेले में उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये ग्रामीण महिला उद्यमियों के 142 स्टॉल स्थापित किये गये हैं, जिसमें उत्तराखण्ड के 97 तथा अन्य राज्यों के 45 स्टॉल शामिल हैं। इसके साथ ही मेले में विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 50 स्टॉल स्थापित किये गये हैं। सरस मेले में छटवें दिन रविवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला पूर्ति अधिकारी अरूण वर्मा एवं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफए...
Continue ReadingCategory: Slider
पिथौरागढ़: देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 12 एवं 13 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रीनी जोशी ने जनपद के जनप्रतिनिधियो, गणमान्य व्यकितयों, होटल एशोसिएशन व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित राजस्व, पुलिस, वन,परिवहन, नगर निकाय, शिक्षा आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की! जिलाधिकारी ने गणमान्य व्यक्तियों से विभिन्न विकास खण्डों एवं पड़ोसी जनपदो से वाहनों से आने वाले लोगों की संख्या एवं वाहनों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली ताकि जनपद में पार्किग प्लान एवं ट्रैफिक प्लान तथा अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त किया जा सके! प्रस्तावित भ्रमण स्थल ज्यौलिकांग एवं नगर पिथौरागढ़ के सौन्दर्यीकरण एवं प्रधानमंत्री के आगमन पर उनकी स्वागत व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्...
Continue Readingजिला जलागम परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक में जिलाधिकारी ने जलागम के कार्यों के सत्यापन के दिये निर्देश जलागम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई के कार्यों की गूगल मैपिंग करवाने को कहा परियोजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को दिये गये लाभ, स्त्रोत डेवलपमेंट तथा हरियाली का आउटकम प्रस्तुत करने के दिये निर्देश सूचना विभाग/07 अक्टूबर, 2023ः जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जलागम परियोजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित कृषि सिंचाई परियोजना जलागम घटक 2.0 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने उप परियोजना निदेशक जलागम को जलागम के अंतर्गत किये गये कार्यों के आउटकम (लाभार्थियों को व्यक्तिगत व सामूहिक लाभ, स्त्रोत डेवलपमेंट और हरियाली विकास इत्यादि) का विवरण और आउटकम प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने परियोजना के अन्तर्गत कराये गय...
Continue Readingकाठगोदाम हाफ मैराथन 2023 (5वां संस्करण) का सफलता पूर्ण आयोजन । थ्रिल जोन द्वारा आयोजित काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 संस्करण की थीम रही "ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें ।" इस बार काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 (5वां संस्करण) में 400 से अधिक धावकों ने किया प्रतिभाग। काठगोदाम / हल्द्वानी , 8 अक्टूबर 2023 : काठगोदाम हाफ मैराथन 2023 का 8 अक्टूबर 2023, रविवार को सुबह 6 बजे श्री राम मैरिज हॉल गौलापार काठगोदाम, में शुरु की गयी। इस संस्करण की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें रखा गया था , जिसमे लगभग 400 पुरुष और महिला प्रतिभागी इस संस्करण में भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैराथन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री पीसी कुशवाहा, संस्थापक-थ्रिल जोन ने कहा " एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना जरूर...
Continue Readingकेदार पुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत - मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ पहुचें केदारनाथ धाम - बाबा श्री केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जय श्री राम एवं बाबा केदार के जयकारे लगाए। ...
Continue Reading
