Slider

बापू को श्रद्धांजलि स्वरूप स्वच्छता अभियान चलाया

हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार, सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने हरकीपैड़ी स्थित मालवीय घाट एवं जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने गांधी पार्क, सेक्टर-1, बी.एच.ई.एल. के आसपास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलिस्वरूप देशभर में आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान एक तारीख-एक घण्टा के अन्तर्गत रविवार को जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान का संचालन किया। सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती के पूर्व दिवस पर स्वच्छांजलि अर्पित करने, देशभर में वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत, आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार के हरकीपैड़ी स्थित मालवीय घाट पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने मालवीय घाट पर एनएसएस, एनसीसी कैडेट आदि की ओर से इस धरती के पर्यावरण संरक्षणार्थ प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित कर...

Continue Reading
Slider

व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया

टिहरी/दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अक्टूबर, 2023 रविवार को जनपद के समस्त ग्रामीण /शहरी क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के सभी वार्डाे, कार्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूह, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया गया। जनपद मुख्यालय में नगरपालिका परिषद के सेक्टर 5-ए से स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसमें विधायक टिहरी किशोर उपाध्यय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष टिहरी सीमा कृषाली, सीडीओ मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पर्यावरण मित्रों, समाज सेवि...

Continue Reading
Slider

100 वर्षीय मतदाता श्री विजयसिंह पुत्र श्री कल्याण सिंह को सम्मानित किया गया

देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शतायु वर्ग के मतदाताओं की निर्वाचन में सहभागिता के दृष्टिगत 1 अक्टूबर 2023 को International day for Older Persons के अवसर पर सुश्री झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून सुश्री झरना कमठान द्वारा 19-रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 144 लाडपुर चक रायपुर मतदान केन्द्र के 100 वर्षीय मतदाता श्री विजयसिंह पुत्र श्री कल्याण सिंह को उनके घर पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार देहरादून शादाब खान, बीएलओ रेखा रावत, बीएलओ सुपरवाईजर नीमा बडोनी तथा प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून उपस्थित थे। इसके साथ ही सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून व तहसील सदर के स्टाफ द्वारा विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर कैण्ट के अर्न्तगत मतदान केन्द्र विजयपार्क की सावित्री डोरा...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

बड़ी खबरः आभा आईडी बनाने में 60 लाख का आंकड़ा हुआ पार

प्रत्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान स्वास्थ्य मंत्री स्वयं संभाल रहें हैं आयुष्मान भव अभियान की कमान देहरादून, उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान एवं अं...

Continue Reading
Slider

सृजन में अभिवृद्धि शीर्ष प्राथमिकता: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन में अभिवृद्धि राज्य की शीर्ष प्राथमिकता है। सुनहरे भविष्य के लिए निजी क्षेत्र में निवेश की वृद्धि के साथ-साथ सार्वजनिक निवेश में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में भी राज्यों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए “स्कीम फॉर स्पेशियल एसिस्टेटस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2023-24“ के अन्तर्गत राज्यों के लिए सितम्बर 2023 तक पूंजीगत व्यय के लक्ष्य निर्धारित किये है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के लिए वार्षिक लक्ष्य 8797 करोड (SAS स्कीम में निवेश के अतिरिक्त) का 45 प्रतिशत पूंजीगत व्यय करने का लक्ष्य था। इस प्रकार लगभग 4000 करोड़ (SAS स्कीम के अतिरिक्त) के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य था। मंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वित्त विभाग ने विशेष प्रयत्न किए। बजट प्रावधान के ...

Continue Reading