Slider

28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक होगा विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन : मुख्यमंत्री

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन : मुख्यमंत्री धामी पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के होंगे ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन उत्तराखण्ड एवं अन्य हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी सम्मलेन से पूर्व राज्य भर में आपदा प्रबन्धन के विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में 6वाँ वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

Continue Reading
Slider

बढ़ी मजदूरीः 67 रू से 85, 52 से 65 और 44 रू बढ़कर 55 हुई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रूपये से बढ़ाकर 85 रूपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रूपये से बढ़ाकर 65 रूपये और अकुशल के लिए 44 रूपये से बढ़ाकर 55 रूपये दिये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य के सभी कारागारों में बेकरी यूनिट की स्थापना की जायेगी। 02 फरवरी 2023 को जिला कारागार देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बेकरी यूनिट का शुभारंभ किया गया, इसके अच्छे परिणाम आने के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में अच्छी नस्ल की 10 गाय क्रय करने पर सहमति बनी। सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में शिविर की 05 बीघा भूमि पर विभिन्न प्रजाति के फलदार तथा औषधीय पौधों की...

Continue Reading
Slider

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग स्वास्थ्य जांच के साथ लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने देहरादून के माजरा से किया कार्यक्रम का शुभारम्भ देहरादून, 02 अक्टूबर 2023 आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के मौके पर प्रदेशभर के ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) वितरित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत माजरा वार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित कर किया। ...

Continue Reading
Slider

राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्यः मुख्यमंत्री सभी आन्दोलनकारियों को पूरा मान-सम्मान और अधिकार देना राज्य सरकार का संकल्प शहीद स्थल, रामपुर तिराहा में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की होगी उपलब्धता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवानों और माता-बहनों के साथ क्रूरत...

Continue Reading
Slider

“खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ)” करने पर जनपद टिहरी पुरुस्कृत

टिहरी/दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद के शतप्रतिशत ग्रामों को "खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ)" करने पर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद टिहरी को पुरुस्कृत किया गया। कैबिनेट मंत्री/ जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। जनपद टिहरी से परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार द्वारा पुरुष्कार प्राप्त किया गया l सरकार द्वारा जनता के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इसमें एक ओपन फेफिकेशन फ्री (ओडीएफ) योजना भी है। देश को साफ, स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर लिए गए संकल्प एवं इस दिशा में शुरू किए गए "स्वच्छ भारत मिशन" अभियान के तहत खुले में शौच करने वाले प्रत्येक घर में शौचालय की सुविधा दी गई तथा लोगों को शौच के लिए उसी का प्रयोग करने पर बल दिया गया। शौचालय बनाने के...

Continue Reading