Sliderपर्यटन

मोस्टमानू पिथौरागढ़ का कुम्भ है

पिथौरागढ़, प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास ,खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ के मोस्टमानू में स्थित मोष्टा देवता मंदिर परिसर में आयोजित 6 दिवसीय मोस्टमानू मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2023 के दूसरे दिवस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया! मंत्री रेखा आर्या ने मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया! इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने मोष्टा देवता को प्रणाम करते हुए कहा कि मोष्टा देवता का परिचय वर्षा के देवता के रूप में है! जब भी पिथौरागढ़ की जनता ने वर्षा की मांग की है, मोष्टा देवता ने वर्षा जल बरसाया है! मोस्टमानू मंदिर केवल पिथौरागढ़ वालों के लिए आस्था का केंद्र नहीं है बल्कि पूरी देवभूमि के लिए आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में सबसे बड़ा...

Continue Reading
Sliderअपराध

अवैध खनन रोकने को सीसीटीवी कैमरें लगाएंः जिलाधिकारी

अवैध खनन को रोकने के लिए उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरें लगाएंः जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने वन क्षेत्रों में भांग की अवैध खेती की पता लगाने के लिए फॉरेस्ट रेंजरों की सक्रियता बढ़ाने के दिये निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रण समिति की बैैठक ली। बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। बुधवार को अयोजित राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक मेें जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार व खनन न्यास अधिकारी को निर्देश दिये कि कोटद्वार में सम्भावित अवैध खनन को रोकने के लिए उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरें लगवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने सीसीटीवी कैमरों की वीडियों रिकार्डिंग की लाईब्रेरी तैयार करते हुए इसकी मासिक रुप से जांच पड़ताल करने को कहा है। जिला निबंधक द्वारा प्रस्तुत किये...

Continue Reading
Slider

मौके पर भूमि की स्थिति का पूर्ण जायजा लें

देहरादून, जनपद वेटलैण्ड (आर्द्र भूमि) चिन्हिकरण के सम्बन्ध जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए वेटलैण्ड चिन्हिीकरण तकनीकि रूप से सीमांकन करने के निर्देश दिए। वेटलैण्ड का सीमांकन करते हुए भू-अभिलेख गहनता से देखते हुए मौके पर भूमि की स्थिति का पूर्ण जायजा लें ताकि भूमिधरी/आबादी का क्षेत्र वेटलेण्ड का सही सीमांकन किया जा सके। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाटी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं रास्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित वन विभाग, राजस्व सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 के तहत कोटद्वार में आयोजित किया जायेगा रोजगार मेला‘‘

उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 के तहत कोटद्वार में आयोजित किया जायेगा रोजगार मेला‘‘ ‘‘ रोजगार मेले में 500 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार देकर किया जायेगा लाभान्वित‘‘ पौड़ी कोटद्वार में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैन्सडाउन द्वारा अगामी 24 सितम्बर को श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज, देवीरोड, कोटद्वार में प्रातः 10ः00 बजे से में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 500 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देकर लाभान्वित किया जायेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन ममता चौहान नेगी ने बताया कि उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 के तहत कोटद्वार में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा हेल्पर, ऑपरेटर, टेªनी असिस्टेंट मैनेजर, ड्राइवर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, फार्मासिस्ट, एएनएम, जीएनए...

Continue Reading
Slider

बेहतर उपचार देने के निर्देश

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अंथवाल व जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षा में निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला की स्थापना किये जाने को लेकर बैठक की गई। गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि जहां-जहां निराश्रित गौवंश के लिए गौशाला बनाई जानी है उस कार्य में तेजी से आगे बढ़ाया जाय, जिससे वहां समय पर निराश्रित गौवंशों को रखा जा सकेगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को गोवंसों के लिए बेहतर उपचार देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीनगर, जोंक, पौड़ी, दुगड्डा व खिर्सू में निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला बनाई जानी है। कहा कि सभी स्थलों में भूमि का चिन्हीकरण कर दिया गया है। उन्होंने नगर पालिका व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जल्द डीपीआर बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित...

Continue Reading