मास्टर प्लान से होगा महासू मंदिर का विकासः सतपाल महाराज चलदा महाराज के थान पर उमड़े श्रद्धालू जागरा मेले में बिखरे लोक संस्कृति के रंग विकासनगर (देहरादून)। सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में राजकीय जागरा मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जयकारों और पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर -हजयूमते हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को महासू देवता के दर्शन कर पुण्य कमाया। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज की पहल पर इस बार यह मेला खास रहा। उन्होंने हनोल स्थित महासू मंदिर में चल रहे जागडा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व के दूसरे दिन दसऊ स्थित चालदा महाराज में पूजा अर्चना की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान आयोजित मेले में जौनसार बावर की लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। हजारों श्रद्धालुओं न...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की भक्ति व आराधना को समर्पित "श्री गणेश चतुर्थी" के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है।
Continue Readingआयुष्मान भव के तहत शिक्षण संस्थानों चलेगा विशेष अभियान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश बैठक में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित एक दर्जन विभागों ने किया प्रतिभाग देहरादून, 18 सितम्बर 2023 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तत्वाधान में प्रदेशभर में चलाया जा रहा आयुष्मान भव अभियान अब सूबे सभी शिक्षण संस्थानों में भी विशेष रूप से चलाया जायेगा। इसके लिये सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर तैनात अधिकारी अभियान नोडल अधिकारी रहेंगे। यह अभियान आगामी 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक सप्ताहभर चलाया जायेगा। जिनका शुभारम्भ देहरादून से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जायेगा। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉॅ. धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून के सभागार में प्रदेश के श...
Continue Readingपिथौरागढ़, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "पंडित दीन दयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना" के अंर्तगत जनपद के 32 वरिष्ठ नागरिकों जिनमें 14 पुरुष एवं 18 महिलाएं शामिल हैं को बद्रीनाथ धाम के निःशुल्क दर्शन कराये जा रहे हैं! इन तीर्थ यात्रियों के वाहन को जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया! तीर्थ यात्रा के वाहन को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया! वहीं तीर्थ यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि यह यात्री दल आगामी 22 सितंबर तक वापिस लौटेगा! इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्या एवं एवं प्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम दिनेश गुरु रानी आदि उपस्थित थे।
Continue Readingपिथौरागढ़, जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ की पट्टी धनोरा के ग्राम पण्डा की किसान कमला देवी के खेत में धान की फसल की कटाई प्रयोग( क्रॉप कटिंग प्रयोग) का निरीक्षण किया! इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की फसल की कटाई की! क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत खेत के 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई की गई तथा धान को झाड़ने के बाद धान को तोला गया! जिसके आधार पर खेत में धान की फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया गया। बता दे कि इसी प्रकार जनपद में फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है! जिसके आंकड़े शासन में देहरादून स्थित कृषि विभाग को प्रेषित किए जाते हैं! इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्या, प्रधान ग्राम पण्डा जयश्री नितवाल आदि उपस्थित थे!
Continue Reading
