देहरादून,मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष विकासभवन में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का 01.01.2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पुनरीक्षणPre-Revision Activity मतदान केन्द्रों के मानकीकरण / पुनर्निधारण / परिवर्धन / परिवर्तन / संशोधन (आलेख्य / प्रस्तावित मतदान केन्द्रों के अन्तिमीकरण) के संबंध में वि/मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक पार्टी के उपस्थित प्रतिनिधियों से मतदान केन्द्रों के मानकीकरण / पुनर्निधारण / परिवर्धन / परिवर्तन / संशोधन (आलेख्य / प्रस्तावित मतदान केन्द्रों के अन्तिमीकरण)े प्रकाशन से पूर्व जनप्रतिनिधियों के सुझाव देने का अनुरोध किया। जिस पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों , माननीय विधायकगणों द्वारा...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने वीसी के माध्यम से बैठक आहुत कर वैक्टर जनित रोगों डेंगू, मलेरिया व टाईफाईड की रोकथाम के कार्यो की। उन्होने उपजिलाधिकारी श्रीनगर व कोटद्वार को निर्देश दिये कि जहां पर डेंगू के मरीज सामने आये है वहां पर माईक्रो कन्टेन्मेन्ट जोन बनाते हुए आज शाम तक सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने दोनो उप-जिलाधिकारियों को नगर क्षेत्रों में फागिंग व एन्टी लर्वा स्प्रे के लिए मशीनों व कार्मिकों की टीमों का गठन करते हुए ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने उप-जिलाधिकारियों को स्वंय फील्ड में जाकर डेंगू जनित कारकों का उन्मूलन करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नगर क्षेत्रांतर्गत वैक्टर जनित रोगों से बचाव सम्बन्धी पोस्टर व प्रचार सामग्री को चस्पा करने के भी निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य केन्द्रों का नि...
Continue Readingउच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई छात्रः डॉ. धन सिंह रावत कहा, वंचित छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा अंतिम मौका, खुलेगा पोर्टल देहरादून, 14 सितम्बर 2023 सूबे की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये एक और मौका दिया जायेगा। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का नजदीकी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। ऑफलाइन पंजीकरण छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देते हुये एक बार पुनः समर्थ पोर्टल खोला जायेगा। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभिन्न कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दे...
Continue Readingदेहरादून 13 सितंबर, 2023 मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में कटाई उपरांत सेब भंडारण एवं पारगमन उन्नयन हेतु योजना "Scheme for upgradation of Post Harvest Apple Logistics (SUPHAL)" अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेब की फसल के उत्पादन उपरान्त पारगमन और भंडारण हेतु बनाए जाने वाली पॉलिसी में ड्रोन तकनीक के प्रयोग के साथ ही रोपवे और शीतगृहों के निर्माण पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में शीतगृहों का संचालन बिजली के बिलों का अत्यधिक खर्च से व्यवहार्य नहीं रहता। उत्तराखण्ड का पर्वतीय वातावरण शीतगृहों में बिजली के कम खर्च से इन्हें अत्यधिक व्यवहार्य बना देगा। इसलिए आने वाली पॉलिसी में शीतगृहों के निर्माण में निजी क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करने हेतु प्रावधान किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि ...
Continue Readingसूबे में लगेंगे 700 रक्तदान शिविरः डॉ. धन सिंह रावत रक्तदान एवं अंगदान के लिये कराया जायेगा पंजीकरण सीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लगेंगे स्वास्थ्य मेले देहरादून, 13 सितम्बर 2023 आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 700 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 शिविरों का आयोजन होगा जिनमें स्वयंसेवी संस्थाएं, एनएसएस, रेडक्रॉस सुसाइटी, स्काउट्स-गाइड्स एवं रोवर रेंजर्स के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, पंचायतीराज, महिला सशक्तिरण एवं बाल विकास विभाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इन शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदान के साथ ही रक्तदान हेतु पंजीकरण, अंगदान एवं देहदान के लिये भी पंजीकरण कराया जायेगा। जबकि राजकीय संयुक्त चिकित्सालयों व आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा जहां पर...
Continue Reading
