Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक
Slider

सूबे में लगेंगे 700 रक्तदान शिविरः डॉ. धन सिंह रावत

Raath Samachar
September 13, 20230

सूबे में लगेंगे 700 रक्तदान शिविरः डॉ. धन सिंह रावत

रक्तदान एवं अंगदान के लिये कराया जायेगा पंजीकरण

सीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लगेंगे स्वास्थ्य मेले

देहरादून, 13 सितम्बर 2023
आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में 700 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 शिविरों का आयोजन होगा जिनमें स्वयंसेवी संस्थाएं, एनएसएस, रेडक्रॉस सुसाइटी, स्काउट्स-गाइड्स एवं रोवर रेंजर्स के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, पंचायतीराज, महिला सशक्तिरण एवं बाल विकास विभाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इन शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदान के साथ ही रक्तदान हेतु पंजीकरण, अंगदान एवं देहदान के लिये भी पंजीकरण कराया जायेगा। जबकि राजकीय संयुक्त चिकित्सालयों व आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा जहां पर चिकित्सकों द्वारा स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही गैर संचारी रोंगों की भी जांच की जायेगी। आयुष्मान भव अभियान के दौरान आयुष्मान आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाई जायेगी। जिन ग्राम सभाओं एवं शहरी वार्डों में शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बन जायेंगे उन्हें भारत सरकार द्वारा क्रमशः आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहारी वार्ड घोषित किया जायेगा।

यह बात सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आयुष्मान भव अभियान के शुभारम्भ अवसर पर राजभवन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर 2023 से गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2023 तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। जिसमें आयुष्मान भव अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान अभियान एवं अंगदान शपथ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जबकि आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत 31 दिसम्बर तक आयुष्मान आपके द्वार 3.0 कार्यक्रम के तहत प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाई जायेगी। इसी प्रकार आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स एवं राजकीय संयुक्त चिकित्सालयों पर साप्ताहिक स्वाथ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं गैर संचारी रोगों की जांच की जायेगी। इसी प्रकार राजकीय संयुक्त चिकित्सालयों पर आयोजित स्वास्थ्य मेलों में राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं गैर संचारी रोगों की जांच की जायेगी। इसी क्रम में 02 अक्टूबर को ग्राम सभाओं एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आम लोगों की जांच के साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरित किये जायेंगे तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि अगले तीन माह में प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10-10 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिनमें आवश्यकतानुसार एवं राज्य की रक्त भण्डारण क्षमता के अनुरूप स्वैच्छिक रक्तदान व रक्तदान हेतु पंजीकरण का कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसके अलावा शिविर में अंगदान एवं देहदान हेतु लोगों को जागरूक करते हुये उन्हें अंगदान एवं देहदान की शपथ दिलाई जायेगी। आयुष्मान भव अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये स्थानीय स्तर पर सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, निकायों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।

बॉक्स
सूबे में अंगदान व देहदान के प्रति बढ़ी जागरूकता
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में अब तक 51 लाख 91 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिनमें से 6 लाख 61 हजार लोगों ने आयुष्मान योजना का लाभ उठा कर विभिन्न पंजीकृत अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराया, जिस पर राज्य सरकार ने अबतक 1623 करोड़ रूपये खर्च कर दिये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में अंगदान एवं देहदान के लिये लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जिसका नतीजा है कि सूबे में अब तक 1200 से अधिक लोगों ने अंगदान एवं देहदान के लिये अपना शपथपत्र भरा है।

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने की आयुष्मान भवः अभियान की तैयारियों की समीक्षा

Next Post

कटाई उपरांत सेब भंडारण एवं पारगमन उन्नयन हेतु योजना अधिकारियों के साथ बैठक

Related Articles

Slider

सोशल मीडिया पर भी छाया “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023”

Slider

बद्रीनाथ के माणा गांव से प्रारम्भ हुई ’’शौर्य जागरण यात्रा’’ समापन

Slider

प्रभावी और पारदर्शी होगी सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली: डॉ. धन सिंह रावत

Slider

“अफसर बिटिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन

Slider

शिक्षा मंत्री ने डीएम व विभागीय अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत July 14, 2026
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी July 14, 2026
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः  डीएम June 11, 2026
  • थलीसैंण क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात June 10, 2026
  • मसूरी में सड़क हादसा, चार की मौत June 10, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar