Slider

कार्याशाला आयोजित

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की अध्यक्षता में विभागीय परिसम्पत्तियों की (जी०आई०एस०) मैपिंग हेतु परिसम्पत्तियों के सभी कोनों के अक्षांश एवं देशान्तर के विवरण के आधार पर ज्ञडस् थ्पसम बनाये जाने हेतु प्रशिक्षण कार्याशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपस्थित विभागीय कार्मिकों को जी०आई०एस० ऐनालिस्ट किरन लमगड़िया द्वारा प्रस्तुतीकरण एवं गूगल अर्थ के माध्यम से सजीव प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने फील्ड स्तरीय कार्यालयों के कम्प्यूटर कार्य में दक्ष कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुये विभागीय परिसम्पत्तियों के जी०आई०एस० डाटा संग्रहित करते हुये ज्ञडस् थ्पसम तैयार करना सुनिश्चित करें। जिससे विभागीय परिसम्पत्तियों की जी०आई०एस० मैपिंग की जा सके। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एस0के0...

Continue Reading
Slider

छात्रहित में शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत का कंपलीट सोल्यूशन

प्रदेश के नियंता या नेता पूर्व से ही जनहित के कामों में आधे अधूरे प्रयासों या अनिच्छा से होने वाली कोशिशों के लिए जाने जाते रहे हैं। पुरानी व्यवस्थाओं के परिणाम बताते हैं कि बात चाहे निर्माण की हो या शिक्षा क्षेत्र की, महज खानापूर्ति ही ज्यादातर की फितरत में पाया गया।। लेकिन छात्र हित में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने अब जो व्ययवस्थाएं दी हैं उस प्रबंधन को भावी पीढ़ी की समस्या का कंपलीट सोल्यूशन बेशक कहा जाना चाहिए। उसमें कहीं बाल भर का भी तीन पांच तलाशे नहीं तलाशा जा सकेगा। जी हां, आज इतिहास के पन्नों पर प्रदेश में पहली बार आयोजित हुई अंक सुधार परीक्षा कार्यक्रम की सफलता बहुत ही गर्व के साथ दर्ज हो गई है। जिस समयबद्धता की किसी ने उम्मीद नहीं की रही होगी उससे पहले ही यह दुरूह सा लगने वाला कार्य फाइनल हो गया। दोबारा परीक्षाएं हुई और आगे की पढ़ाई बहुत अधिक छूटने से पहले ह...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया 941.39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया 941.39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी ने भल्ला स्टेडियम परिसर में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की 941.39 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारा उद्देश्य है। उन्होंने प्रदेश के विकास में सभी से सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में विकसित क्रिकेट स्टेडियम एवं इण्डोर स्पोटर्स काम्पलेक्स को खेल गॉव के रूप में विकसित करने के तहत प्राधिकरण की अवस्थापना विकास निधि मद से 03 क्रिकेट प्रैक्टिस पिच का निर्माण लागत 64.95 लाख, दो लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण लागत 61.23 लाख, सिटी स्पोर्टस काम्पलेक्स में स्थित बैडमिन्टन कोर्ट ...

Continue Reading
Slider

गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी का पूरा जीवन लोक कल्याण और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम भीमगौड़ा में ब्रह्मलीन श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारीजी महाराज की 19वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रतिभाग कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख 11 हजार रूपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन पूज्यपाद् गुरुदेव श्री देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि वे हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज व देश के लिये अर्पित कर दिया तथा उनके जीवन का एक मात्र सिद्धान्त परोपकार एवं जीवन शैली स्नेह और आत्मीयता थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत केवल कार्य से ही नहीं, अपितु अपने आचरण से भी समाज को शिक्षा और दृष्टि प्रदान करते हैं तथा सन्तों का तो...

Continue Reading
Slider

पौड़ीः गमजदा कर गया एक जांबाज का आखिर सफर

रिपोर्ट मुकेश बछेती पौड़ीः भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा दीपेंद्र तेरा नाम रहेगा, दिशाओं में गूंजते जयकारों के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लाक के पसोल गांव निवासी शहीद दीपेंद्र सिंह रावत का उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शोकाकुल परिजनों के आंख के आंसू थामे नहीं थम रहे। बता दें कि बीरोंखाल ब्लॉक निवासी दीपेंद्र जम्मू कशमीर में शहीद हो गए थे। सीने पर पर गोली खाए इस जांबाज का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचा। यहां पूरे क्षेत्रवासियों ने उन्हें नम आँखों से विदाई दी गई। पैतृक घाट पर गगनभेदी जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग उमड़े। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दीपेन्द्र सिंह रावत बीती 3 सितंबर को छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी ज्व...

Continue Reading