Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

लंबित राजस्वों वादों का निस्तारण समय पर करने के निर्देश

लंबित राजस्वों वादों का निस्तारण समय पर करेंः जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में में ली मासिक बैठक बाहर से आये लोगों द्वारा खरीदी गई जमीनों का रजिस्ट्री की जांच करने के दिये निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में क्रमवार राजस्व/रेगुलर पुलिस, पूर्ति विभाग, आबकारी विभाग, राजस्व वसूली, विवादित वाद सहित अन्य की अभी तक की गई कार्यवाही पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लंबित राजस्वों वादों को कोर्ट के माध्यम से समय पर निस्तारण करने के निर्देश समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों को दिये। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि वसूली के कार्यों की प्रगति बढ़ाने व बड़े बकायादारों पर वसूली की कार्यवाही तेजी से करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ...

Continue Reading
Slider

किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। उन्होंने नवम्बर-दिसम्बर से शुरू हो रहे पेराई सत्र में चीनी मिलों की स्थिति की समीक्षा की जिसमें राज्य की चीनी मिलों के सुधारीकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने कहा कि पेराई सत्र से पूर्व चीनी मिलों में होने वाले ब्रेक डाउन, रिकवरी की कमी तथा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों का गन्ना चीनी मिलों तक आसानी से पहुंचे तथा किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इसके लिए विभाग की ओर से त्वरि...

Continue Reading
Slider

लैब्स एवं चिकित्सालयों का निरीक्षण

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू मरीजों के उपचार एवं जांच में लापरवाई पर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा जनपद अवस्थित लैब्स एवं चिकित्सालयों का जिला स्तरीय टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमित जांच की जाए। जिलाधिकारी के निर्देेशों के क्रम में जिला स्तरीय टीम द्वारा जनपद अवस्थित सविता गोयल पैथोलॉजी लैब, पेनिसिया हॉस्पिटल, सिनर्जी, चिकित्सा कैलाश चिकित्सालय में अनियमितता पाए जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षकों/प्रबन्धकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है। जिला स्तरीय टीम ने पाया कि सविता गोयल पैथोलॉजी लैब द्वारा एक डेंगू के भर्ती मरीज (बेबी सनाया, 06 वर्ष) की 51,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिर्पाेट दी गई थी किन्तु छ।ठस् लैब से क्रास चैक करने पर 2. 73 लाख पाई गई है। पैनिशिया अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब में...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की पहल पर लगे रक्तदान शिविर, 500 यूनिट से अधिक जमा

रक्तदान शिविरों में उमड़ रही भीड़, मानवता का परिचय: त्रिवेंद्र -ब्लड बेंकों में रक्त और प्लेटलेट्स का अभाव न हो इसके लिए हम डटे हैं: त्रिवेंद्र - अब तक 04 शिविरों में 500 से अधिक ब्लड यूनिट का हो चुका एकत्रीकरण देहरादून । पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डेंगू के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत किए गए आह्वान पर आज कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में इंस्टिट्यूट के बच्चों ने रक्तदान किया। कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एवं देवभूमि विकास संस्थान के तत्वावधान और सुभारती हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा ब्लड यूनिट को एकत्रिक किया गया । इंस्टिट्यूट के बच्चों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि जैसे-जैसे शिविर की संख्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सड़कों पर घुमने वाली गायों को चिन्हित कर गौसदनों में रखा जायेगा: सतपाल महाराज

विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य में निराश्रित पशुओं हेतु गोशाला शरणालय/कांजी हाउस की स्थापना व संचालन के सम्बन्ध में बैठक में प्रतिभाग किया। कैबिनेट सतपाल महाराज ने कहा कि गौवंश की रक्षा तथा निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं इन सुझावों पर अमल करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घुमने वाली गायों को चिन्हित कर गौसदनों में रखा जायेगा तथा जिन स्थानों पर गौशालाएं नहीं बनीं हैं उन स्थानों पर भी निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु गौशालाओं का निर्माण युद्धस्तर पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा करना हमारे लिए सेवा का कार्य है इसके लिए हम सबको आगे बढ़कर प्रयास करने होंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमच...

Continue Reading