Slider

मुख्यमंत्री ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय को निर्देश दिये कि शीघ्र सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता का विषेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगेंगी स्वास्थ्य चौपालः डॉ धन सिंह रावत

प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगेंगी स्वास्थ्य चौपालः डॉ धन सिंह रावत आयुष्मान भवः अभियान के तहत होंगे स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा देहरादून, 05 सितम्बर 2023 स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान के तहत प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आयुष्मान कार्ड, डिजीटल हेल्थ आईडी बनाने के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के लिये आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक आयुष्मा...

Continue Reading
Slider

डेंगू के बचाव हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर स्थापित डेंगू कंट्रोलरूम के माध्यम से जनमानस की शिकायतों, समस्याओं, के निस्तारण के साथ ही चिकित्सा संबंधी परामर्श एवं फॉगिंग,बेड, प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने में सहायता की जा रही है। डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु स्थापित कंट्रोलरूम के माध्यम से डेंगू से संबंधित विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कंट्रोल रूम स्थापित होने से लेकर आज 7ः00 बजे तक कुल 440 कॉल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभिन्न स्थलों पर संचालित निर्माण कार्यों वाली जगह पर पानी न ठहरे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। डेंगू का लार्वा मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समन्वय से कार्य करते हुए अपने-2 कार्य क्षेत्रान्तर्गत डेंगू के बचाव हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी...

Continue Reading
Slider

ढिकालगांव में बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

खिर्सूः ढिकालगांव में बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला विकास खंड खिर्सू से एक दुखद खबर आई है। यहां ढिकालगांव में एक बच्ची को गुलदार ने आज सुबह निवाला बनाया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Continue Reading
Slider

डेंगू कंट्रोल रूम में कॉल करने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई प्लेटलेट्स

डेंगू कंट्रोल रूम में कॉल करने वाले शत प्रतिशत मरीजों को उपलब्ध कराई गई प्लेटलेट्स डेंगू रोकथाम एवं बचाव अभियान के तहत जनता की सुविधा हेतु शुरू किए गये कंट्रोल रूम में सोमवार को कुल 57 कॉल प्राप्त हुए, जिसमें से चिकित्सालय में बेड संबंधी 2 कॉल, चिकित्सक से सलाह हेतु 6 कॉल, प्लेटलेटस संबंधी 24 कॉल, फॉगिंग संबंधी 24 कॉल तथा अतिरिक्त शुल्क की शिकायत संबंधी 1 कॉल प्राप्त हुए, जिसमें से समस्त शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। सिर्फ फॉगिंग से संबंधित 13 शिकायतों पर 05 सितम्बर को कार्यवाही की जायेगी। यहां उल्लेखनीय है कि रक्त/प्लेटलेट्स से संबंधित शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। जनपद देहरादून में सोमवार, 4 सितंबर को घर-घर लार्वा उन्मूलन अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों एवं वॉलेंटियर द्वारा 16923 घरों में 5963 लार्वा साइट्स को नष्ट किया गया।

Continue Reading