Slider

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् प्रदेश में किये जा रहे कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के लिए निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य समय पर पूर्ण हो सकें इसके लिए लगातार साप्ताहिक एवं पाक्षिक समीक्षा की जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को भी इसमें शामिल किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों एवं पुलों की सूची प्रेषित कर क्षेत्र का दौरा कर कार्यों में आ रही समस्याओं का समाधान निकाले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में समस्या आ रही है, सम्बन्धित विभागों एवं उनके(मुख्य सचिव) स्तर पर भी...

Continue Reading
Slider

880 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति प्रदान की गई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आज सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 129 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक मंच व प्लेटफार्म बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा एवं नवाचार के साथ कार्य करें। जन सेवा करने का जो मौका मिला है, ईमानदारी एवं कर्तव्यनि...

Continue Reading
Slider

शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर बैठक

देहरादून, जनपद के शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडेय ने देहरादून नगर निगम सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक वार्ड में दो शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में सुबह व शाम को प्रभावशाली लार्वा साइडल का छिड़काव किया जाय साथ ही प्रभावी रूप से फॉगिंग की जाय। उन्होने कहा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में कोविड काल के दौरान प्रयोग में लाए गए बड़े टेक्टर फोगिंग मशीन से लार्वा साइडल का छिड़काव किया जाय तथा एक दिन में 20-25 वार्ड कवर करने के निर्देश दिए।। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वार्ड में 10 से 15 फॉगिंग मशीनों से एक साथ फोगिंग की जाय। आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि डेगूं के प्रभावी न...

Continue Reading
Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितंबर 2023 को

देहरादून, सिविल जज सीडी/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगत कराया है कि कि मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में पत्र 09 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किये जाने का लक्ष्य है। लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित वाद, राजस्व सम्बन्धित वाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामलें (अशमनीय मामलों को, वेतन-भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित वाद,मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित वाद, वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालयों के वाद (विवाह विच्छेद को छोड़कर), धन वसूली से सम्बन्धित वाद, श्रम सम्बन्धित वाद, भूमि अर्जन के वाद,दीवानी वाद, अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके। निस्तारित किए जायेंगे। अतः जो पक्षकार अपन...

Continue Reading
Slider

शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षक

राजभवन देहरादून 05 सितम्बर, 2023 शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित 17 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वर्ष 2022 में चयनित 10 प्रारम्भिक शिक्षक, 06 माध्यमिक शिक्षक एवं 01 शिक्षक प्रशिक्षक को यह सम्मान प्रदान किया गया है। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात उनका दायित्व और भूमिका और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य शैक्षिक पुरस्कार से चयनित उत्कृष्ट शिक्षक...

Continue Reading