Slider

छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए एमबीबीएस छात्र टू-व्हीलर वाहन नहीं रखेगा

-सुरक्षा की दृष्टि से टू-व्हीलर ना रखने का दिया है अभिभावक व छात्र ने शपथ पत्र -मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से हुई देर रात्रि हुई मारपीट की घटना के बाद लिया निर्णय -बिना वार्डन को सूचित किये बगैर छात्रों को बाहर जाने की अनुमति देने वाले सुरक्षा गार्ड के निलम्बन की संस्तुति -रात 9.30 बजे उपरान्त हास्टल से बाहर जाना हास्टल गाइडलाइंस अनुशासन के विरुद्ध - विगत रात्रि की घटना में शामिल चारों छात्रों का हास्टल व कक्षाओं से तीन माह के लिए निलंबन की संस्तुति श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विगत दिवस देर रात एमबीबीएस छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना पर कड़ा एक्शन लिया है। कॉलेज प्रशासन ने बैठक कर निर्णय लिया गया कि छात्रों की सुरक्षा के मध्येनजर एमबीबीएस का कोई भी छात्र टू-व्हीलर नहीं रखेगा। इस संदर्भ में एडमिशन के दौरान छात्र व अभिभावकों द्वारा शपथ पत्र दिये भी...

Continue Reading
Slider

कमरे से 202 पेटी विदेशी मदिरा बरामद की

विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा बागेश्वर गरुड़ रोड स्थित वेलकम बार के ऊपरी मंजिल के बंद कमरे से 202 पेटी विदेशी मदिरा बरामद की, जिसकी कीमत 12 लाख 10,000 बताई गई है। बता दे कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा उप निर्वाचन को गठित विभिन्न टीमों को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, परिणामस्वरुप बुधवार को आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया। जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि प्रवर्तन की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक जगत सिंह, बृजेश नारायण जोशी, भवन डंगवाल, पवन कुमार, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Continue Reading
Slider

ग्राहकों को भी उत्पादों की शुद्धता एवं गुणवत्ता अनुभव करने का अवसर

उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति (UGVS), ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के अन्तर्गत प्रायोजित ”हिलांस आउटलेट” का शुभारम्भ विकास भवन परिसर, सर्वेचौक, देहरादून में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान के कर कमलों द्वारा किया गया। विदित् हो कि ”हिलांस” द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के कृषि उपज का स्वयं सहायता समूहों एवं कृषक फेडरेशन के माध्यम से प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्द्धन कर पर्वतीय कृषकों की बाजार तक पहुॅच बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकरी सुश्री कमठान ने बताया कि ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन के तहत् स्वयं सहायता समूह एवं कृषक फेडरेशन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कृषि एवं गैर कृषि उत्पाद निर्मित किये जा रहे है, जिनके विपणन हेतु हिलांस आउटलेट उपयोगी साबित होगा। साथ ही साथ ग्राहक...

Continue Reading
Slider

जिला पंचायतीराज अधिकारी को समन्वय करते हुए प्रगति बढाने के निर्देश

देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने एफएचटीसी के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग हर घर जल प्रमाणीकरण के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि लम्बित कार्यों वाली डिविजन को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यय का माहवार लक्ष्य निर्धारित करते तथा समीक्षा करने के निर्देश देते हुए व्यय न करने वाली डिविजनों को नोटिस प्रेषित करने को कहा। उन्होंने पीडब्लूएस जीओ टैगिंग की प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। सामुदायिक अंशदान की न्यून प्रगति पर जिला पंचायतीराज अधिकारी को समन्वय करते हुए प्रगति बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगबाड़ी एवं स्कूलों के अवशेष प्रमाणीकरण कार्यों को अगली बैठक से पूर्व करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षक अभियन्ता नमित रमोला, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला पंचायतीर...

Continue Reading
Slider

अनुशासित प्रदेश’’ एवं ‘हमारा संकल्प भयमुक्त समाज’

देहरादून, राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल सरकार जनता के द्वार ‘‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश’’ एवं ‘हमारा संकल्प भयमुक्त समाज’ के तहत कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को ब्लाक सभागार डोईवाला में जनता की समस्याएं सुनीं। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ सुरक्षा,सड़क मार्ग सुधारीकरण,सीमांकन,जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षात्मक उपाय से सम्बंधित अनेक समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया। कैबिनेट मंत्री ने प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क,बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी एवं वन विभाग को भौतिक सत्यापन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से प्रभावी रोकथाम के लिए बायो फ़ेंसिंग का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के साथ ही वन विभाग की टीम को गश्त...

Continue Reading