पूर्व मंत्री डा हरक के ठिकानों पर विजीलेंस का छापा देहरदून। कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर आज रेड हुई। उनके पुत्र के देहरादून में शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस और छिददरवाला स्थित अमरावती पेट्रोल पंप में विजिलेंस के छापेमारी चल रही है। इस काम में विजिलेंस की दो टीमें अलग-अगल कार्रवाई कर रही हैं। विजिलेंस की टीम डा हरक से भी पूछताछ कर रही है। पूर्व मंत्री पर कार्बेट पार्क के बाकरो रेंज में अवैध कटान और शिकार समेत कई गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि यह खेल डा हरक के वन मंत्री रहते हुआ। बताया जा रहा है कि, सीएजी ने एक अंतरिम रिपोर्ट दी थी जिसमें कहा गया था कि परियोजना में यहां जो जेनरेटर लगना था, वह पूर्व मंत्री के बेटे के कॉलेज में लगाया गया।
Continue ReadingCategory: Slider
टिहरी जिला आपदा परिचालन केंद्र को समय लगभग 5.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जाखणीधार क्षेत्र में लामरीधार-पालकोट मार्ग पर एक मैक्स सवारी छोड़कर वापस निरालीधार जा रही थी, जिसमें तीन लोग सवार थे, अचानक लगभग 100 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राजस्व विभाग, पुलिस फोर्स, 108, स्वास्थ्य टीम, SDRF द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 09TA 0071 में चालक भीम सिंह पुत्र स्व. करण सिंह निवासी ग्राम पालकोट हिंडोलाखाल उम्र 47 वर्ष, हरीश मिस्त्री पुत्र खुनु मिस्त्री निवासी ग्राम सुनाली हिंडोलाखाल उम्र 34 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा घायल बुद्धि प्रकाश पुत्र स्व. भोला दत्त बिजलवान निवासी ग्राम लोणता हिंडोलाखाल उम्र 51 वर्ष को उपचारार्थ सीएचसी हिंडोलाखाल ले जाया गया, घायल के बेक साइड में फ्रेक्चर है तथा श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रैफर किया जा रहा है।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पूर्व सांसद बलराज पासी के आवास पर जाकर उनके पिता एवं लोकतंत्र सेनानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता स्व. भारत भूषण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता श्री गौरव शर्मा के आवास पर जाकर उनकी दादी के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दारूण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वि...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारी वर्षा के दौरान बाजपुर में लेबड़ा नदी से हुये नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों से बाढ़ से हुई क्षति तथा उसके कारणों के स्थाई समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधमसिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिये जायें। ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवा...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की बधाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व का यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना को भी बढावा देने वाला है। भाई बहन के पवित्र रिस्ते, आत्मीयता एवं आपसी स्नेह से जुडा यह पर्व सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास का संचार करे इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए संकल्पबद्ध होकर...
Continue Reading
