Slider

उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता जनता से वादा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिये हमने प्रदेश की जनता से वादा किया था। इसके लिये प्रदेश की देवतुल्य जनता ने हमें मैनडेट दिया है। जन अपेक्षाओं के अनुरूप हमनें इस दिशा में कदम उठाये हैं। इसमें समुदाय विशेष की कोई हानि नहीं है। उत्तराखण्ड देवभूमि है राज्य का मूल स्वरूप न बिगडे यह देखना हमारी जिम्मेदारी है। मंगलवार को समाचार एजेन्सी ए.एन.आई. को दिये गये साक्षात्कार में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कोई भी किसी पंथ, समुदाय, धर्म, जाति का हो सबके लिये एक समान कानून हो, इसके प्रयास किये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। समान नागरिक सहिंता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। आमजन का दृष...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक। आगामी 01 सितम्बर, 2023 से 12 सितम्बर तक ईवीएम और वीवी पैट की एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) के बारे में अवगत कराया गया विभिन्न दलों को। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपादित करवाने जाने के क्रम में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत संपादित की जाती है एफएलसी प्रक्रिया। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम और वीवी पैट (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) की एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) की प्रक्रिया के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि एफएलसी की प्रक्रिया 01 सितम्बर, 2023 से 12 सितम्बर, 2023 तक की जायेगी तथा बीच-बीच में नयी आने वाली ईवीएम और वीवी पैट की निर्वाच...

Continue Reading
Slider

कल्जीखाल के ग्रामसभा साकिनीबड़ी में पूर्ति विभाग ने लगाई चौपाल

पौड़ी, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल आशीष चौहान के निर्देशन पर सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत विकासखंड कल्जीखाल के ग्रामसभा साकिनीबड़ी में पूर्ति विभाग द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। चौपाल में उद्यान, पशुपालन, पंचायत, मनरेगा सहित अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपाल में ग्रामीणों के द्वारा सड़क, पानी, मनरेगा के तहत कार्य, गैस की आपूर्ति, बिजली के झूलते तारों, दिव्यांग पेंशन व उद्यान विभाग से पॉलीहाउस लगाए जाने से संबंधित शिकायतें की गई। जिसमंे से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी के0एस0 कोहली ने बताया कि गैस की आपूर्ति शिकायत पर संबंधित गैस एजेंसी को निर्देशित किया गया कि गांव के नीचे विस्तार पटल स्वीकृत करवाए और प्रति माह कोई एक तिथि निर्धारित कर ग्रामीणों को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्हो...

Continue Reading
Slider

महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा

रक्षा बंधन से पहले महिला समूहों को 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' का तोहफा -योजना के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार कराया जाएगा उपलब्ध देहरादून। रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को इस योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी क्रम में अब प्रदेश में 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' प्रा...

Continue Reading
Slider

दिल्ली से आते ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

दिल्ली से आते ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा। सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की ली जानकारी। अतिवृष्टि से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास एवं प्रशिक्षण तथा जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी आगे की शिक्षा के लिए जल्द ही योजना लाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से वापस आते ही सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर इन जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिय...

Continue Reading