Slider

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन परियोजना को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

टिहरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रेल लाईन परियोजना हेतु जनपद में पुनर्वास एवं पुनःस्थापन (आर एण्ड आर) पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत/आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में बैठक की गई। जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन परियोजना हेतु जनपद में आर एण्ड आर पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि एवं विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। सभी अधिकारियों को जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण कर लिये गये, उनकी यूसी एवं फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ जिन विभागों द्वारा शेष धनराशि वापस की जानी है, उन्हें तत्काल कार्यवाही करते हुए धनराशि वापस करने को कहा गया, ताकि उस धनराशि का उपयोग अन्य प्रस्तावित योजनाओं में किया जा सके। सभी अधिकारियों को जन भावना के अनुरूप कार्य करने को कहा गया। आरवीएनएल ...

Continue Reading
Slider

मतदान जनजागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें

पौड़ी आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 प्रारम्भिक तैयारियों तथा आयोग द्वारा 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने समीक्षा ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत निर्वाचक नामावली से मृतक मतदाताओं का नाम विलोपित करना सुनिश्चित करें। एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया मतदाताओं की की सुविधा हेतु नजदीकी मतदेय स्थलों का चयन करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे मतदाताओं की सुविधानुसार वहां नया बूथ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदान भवन दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हुआ हो उसका प्रस्ताव प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों व बीएलओ को अपने...

Continue Reading
Slider

एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता

देहरादून 24 अगस्त, 2023 मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों को सड़कों के साथ ही एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इससे पर्यटन क्षेत्रों में हाई एंड पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा जैसी परिस्थितियों में भी यह हेलीपैड अत्यधिक सहायक सिद्ध होंगे। मुख्य सचिव ने जौलीग्रांट के पास हेलीपोर्ट एवं नैनीताल-मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, एनएचएम के तहत संचालित परियोजनाओं में तेजी लायें अधिकारी देहरादून, 23 अगस्त 2023 सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र भारत सरकार को भेजी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभागीय आवश्यकताओं एवं प्रदेश के भौगोलिक परिवेश को ध्यान में रखते हुये कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त जिन परियोजनाओं की प्रगति धीमी चल रही है उनमें तेजी लाने को कहा गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ...

Continue Reading
Slider

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के शत-प्रतिशत लाइसेंस निरस्तीकरण

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के शत-प्रतिशत लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की जायः जिलाधिकारी। पुलिस व परिवहन विभाग प्रवर्तन(एन्फोर्समेंट) की कार्यवाही में तेजी लायें। सड़क सुरक्षा मद में प्राप्त हुई धनराशि को युद्वस्तर पर कार्य में लगाना सुनिश्चित करें। बेहतर कॉर्डिनेशन से सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन करें संबंधित विभाग। मजिस्ट्रीयल जांच को सभी उपजिलाधिकारी शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, उपजिलाधिकारियों व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के मानकों की अवहेलना करने वालों के विरूद्व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ायें तथा खतरनाक रूप से ड्राइविंग करने वालों, ओरवलो...

Continue Reading