Slider

आने वाले राजस्व की डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश

पौड़ी जिला स्तरीय राजस्व संवर्द्वन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत, परिवहन, आबकारी, खनिज न्यास, वन विभाग, निबंधक, सिंचाई अदि विभागों के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष धीमी प्रगति को प्रभावी कार्यवाही करते हुए बढाने के निर्देश दिये हैं। राजस्व संवर्द्वन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागो को निर्देश दिये कि राजस्व संवर्द्वन में सक्रियता से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयावधि के भीतर प्राप्त करना सुनिश्चित करें। राजस्व संवर्द्वन के तहत सम्भागीय परिवहन कार्यालय पौड़ी द्वारा सालाना निर्धारित 15 करोड़ 77 लाख के सापेक्ष माह जुलाई 2023 तक 4 करोड़ 22 लाख राजस्व प्राप्त किया है जो कि निर्धारित लक्ष्य का 26 प्रतिशत है। इसी प्रकार सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय क...

Continue Reading
Slider

बिजली चमकने के साथ तेज बारिश

देहरादून: दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में देहरादून समेत दस जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है। जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

Continue Reading
Slider

उत्तरकाशी दुर्घटना की मॉनिटरिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव को घटना की मॉनिटरिंग के दिये निर्देश उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर वार्ता कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने के लिए कहा है। गंगनानी में हुई इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तरकाशी में यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री ने तेजी से राहत-बचाव कार्य संचलित करने के दिए निर्देश -मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव को घटना की मॉनिटरिंग के दिये निर्देश उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों की बस खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर वार्ता कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार र...

Continue Reading
Sliderहादसा

पैठाणीः ताराकुंड में हादसा, दो युवकों की मौत, पल्ली में कोहराम

खबर जनपद पौड़ी के राठ क्षेत्र की है। यहां स्थित आराध्य स्थल ताराकुंड में एक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पल्ली गांव के युवक रविवार के दिन तारा कुंड गए थे। यहां तालाब में उतरे तो अत्यधिक पानी भरा हुआ है। उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हुआ। इसी दौरान दलदल में पैर फिसलने से दोनों तालाब में डूब गए। स्थानीय लोगों ने उनके शवों को तालाब से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सुब्रत नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी व रविन्द्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी ग्राम पल्ली के रुप में हुई। हादसे से पल्ली गांव में मातम पसर गया है।

Continue Reading