उत्तराकाशी में बस दुर्घटना, छह लोगों की मौत की सूचना खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से है। यहां एक दर्दनाक बस हादसे की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या (यूके 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।
Continue ReadingCategory: Slider
टिहरी, स्वास्थ्य विभाग की जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जनपद में दिनांक 22 अगस्त, 2023 को 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने एवं मातृ मृत्यु को लेकर चर्चा/समीक्षा की गई। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें। सभी एमओआईसी को इसकी रैंडमली चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि ‘सरकार जनता के द्वार‘ कार्यक्रम के दौरान भी एनीमिया मुक्त भारत के तहत आयरन और फॉलिक एसिड की टैबलेट तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाये जाने को लेकर रिपो...
Continue Readingटिहरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 के त्रैमास जून, 2023 तक बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत की गई प्रगति एवं अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा की गई। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को समय से लाभ देने हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही लोगों के बीच जाकर अच्छे प्रोजेक्ट बनाकर फिल्ड में जाकर अच्छा काम करने, ब्लॉक लेबल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) का रोस्टर बीडीओ का उपलब्ध कराने, डिजीटल माध्यम से भुगतान करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत हांसिल करने के भी...
Continue Readingखबर के टॉप में जो फोटो लगा है वह वहां की नहीं है जहां की बताई जा रही है। सीएम धामी के पोर्टल 1905 पर फरियादियों के साथ हुआ भद्दा मजाक देहरादूनः निसंदेह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिवृष्ठि के कारण संभावित आपदाओं को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आपदा परिचालन कक्ष से लेकर सीएम पोर्टल तक को चौकस रहने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन सिंस्टम का हाल देखिए! स्वयं सीएम पोर्टल 1905 पर समस्या का समाधान चाहने वाले फरियादियों के साथ इस तरह का मजाक हो रहा है जिसे भद्दा ही कहा जाएगा। बता दें कि प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आ प्री मानसूनी बारिस से ही राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला के गीता एनक्लेव के निवासियों का जीना मुहाल हो रखा है। यहां पानी की निकासी ना होने से सड़क तालाब बनी हुई है। घरों से बाहर निकलना दूभर हो रखा है। परेशान लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर न...
Continue Readingचंडीगढ़ के दो दिवीसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की जानी बारीकियां हरियाणा के पंचकूला में सिविल अस्तपाल का भ्रमण कर हेल्थ सिस्टम को परखा देहरादून/चंडीगढ़, 19 अगस्त 2023 चंडीगढ़ के दो दिवसीय राजकीय भ्रमण के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की विद्यालयी शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की बारिकियों को जाना। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर केन्द्र शासित प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम पहलुओं पर लम्बी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के पंचकूला में सिविल अस्पताल का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की। चंडीगढ़ के दौरे पर गये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने म...
Continue Reading
