Slider

बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा फार्म-06 की कार्यवाही गतिमान

पौड़ी: आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं को शामिल किये जाने के लिए बीएलओ द्वारा की जा रही फॉर्म-6 की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जी0बी0 पंत इंजिनियरिंग कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज में शिक्षणरत 1700 छात्रों सहित तीन दर्जन से अधिक फेकल्टी स्टॉफ को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी हेतु अपना नाम फॉर्म-06 के माध्यम से निर्वाचक नामावली में अनिवार्य रुप से शामिल करवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करवाना उनके मुख्य लक्ष्यों में से एक है। निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं को शामिल किये जाने हेतु बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा फार्म-06 की कार्यवाही गतिमान है। इसी को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने घुड़दौड़ी बूथ के...

Continue Reading
Slider

एसटीपी प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

देहरादून, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला गंगा सुरक्षा समिति के रेखीय विभागों के से कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों की समीक्षा की गई। टपकेश्वर से सीवर लाइन ट्रीटमेंट प्लान की जानकारी प्राप्त करते हुए अवगत कराया गया कि डीपीआर तैयार की जा रही है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआर, कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होेंने पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए जर्मन बैंक पोषित परियोजना की जानकारी प्राप्त की जिस पर अवगत कराया गया कि दो कार्यों पर टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है अन्य पर शासन को प्रस्ताव गया है, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। पेयजल निगम के अधिकारी ने बताया कि पैकेज 5,6 में एसपीएस कार्य, पैक...

Continue Reading
Slider

नये महाविद्यालयों को शीघ्र मिलेगी भूमिः डॉ. धन सिंह रावत

नये महाविद्यालयों को शीघ्र मिलेगी भूमिः डॉ. धन सिंह रावत विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक में बनी सहमति सुद्धोवाला, रामगढ़, मोरी एवं खाडी महाविद्यालयों के बनेंगे भवन देहरादून, 18 अगस्त 2023 उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत नव सृजित महाविद्यालयों को शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जायेगी। विद्यालय शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक साथ बैठकर भूमि हस्तांतरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा संबंधित जनपद के जिला अधिकारी को भी प्राथमिकता के साथ भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही करने को कहा गया है। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। जिसमें दोनों विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय मंत्री डॉ...

Continue Reading
Slider

पौड़ीः मां की हत्या के आरोप में अभियुक्त दोषी करार

पौड़ी।जिला सत्र न्यायाधीश आशीष नैथानी की अदालत ने अपनी माँ की हत्या के अभियुक्त पाबौ विकास क्षेत्र के सिमखेत गांव निवासी व्यक्ति को दोषी करार दिया है।सजा के प्रश्न पर कल बहस निश्चित की गयी है। जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल)प्रदीप कुमार भट्ट व ए डी जी सी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना 19 मार्च 2019 की है जब पाबौ विकास खंड के सिमखेत निवासी अजय कुमार पुत्र स्व.यशपाल सिंह ने थाना चौकी पाबौ में एक तहरीर दी कि उसके भाई विकास ने उस पर व उसकी माँ पर जानलेवा हमला किया।उसकी मां कमला देवी के सिर पर पत्थर मारकर घायल किया व् चाकू लेकर भागा और चाकू से वार किया ,जिससे कमर पर चोट आई। डी जी सी ने बताया की अगले दिन कमला देवी की मृत्यु हो गयी।दिनांक 21 मार्च को अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्...

Continue Reading
Slider

प्रभावितों/ग्रामीणों हेतु मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों को प्रभावितों/ग्रामीणों हेतु मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र से ग्रामीणों को पर शिफ्ट किए गए सुरक्षित स्थान पर बने रहने को कहा। जिला प्रशासन द्वारा फौरी राहत के तौर पर प्रभावितों/पीड़ितों को मुआवजे के रुप अहेतुक धनराशि के चैक वितरित किए गए। वहीं प्रभावित 28 परिवारों के लगभग 100 से 150 लोगों को पास के ही गांव पष्टा के जूनियर हाईस्कूल में राहत कैम्प लगाया गया है, कुछ प्रभावित लोग आस पास में रह रहे अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए है। तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन में कल दोपहर से भूस्खलन की घटना घटित हुई जिसमें क्षेत्र के 10 म...

Continue Reading