Slider

सफल मैन्युअल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग 16 अगस्त, 2023 जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि दिनांक 14 अगस्त, 2023 को समय प्रातः 6ः45 बजे मदमहेश्वर जाने वाले रास्ते बणतोली नामक स्थान पर मोरकंडा नदी पर बना हुआ लोहे का पुल बह गया था जिस कारण मदमहेश्वर मंदिर में लगभ 300 तीर्थ यात्री फंस गए थे जिलाधिकारी के निर्देशन में फंसे यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए टीमों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया जिसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस व जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम को रवाना किया गया तथा उक्त टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त टीमों द्वारा 52 लोगों का सफल मैन्युअल रेस्क्यू किया गया था। उन्होंने अवगत कराया है कि आज पुनः रेस्क्यू अभियान चलाया गया जहां मदमहेश्वर घाटी मे स्थानीय महिलाओं द्वारा नानू में अस्थाई हैलीपैड़ बनाया गया जहां से फंसे यात्रियो...

Continue Reading
Slider

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी को श्रद्धाजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Continue Reading
Slider

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भराड़ीसैंण में किया ध्वजारोहण कहा, उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने को लेने होंगे तीन संकल्प पूर्ण साक्षर, नशा मुक्त और टीवी मुक्त उत्तराखंड बनाना है हमारा सपना देहरादून/गैरसैण, 15 अगस्त 2023 जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचकर विधानसभा भराडीसैंण में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और प्रदेश के समस्त नागरिकों को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन के दौरान डॉ रावत ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग में किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की तमाम योजनाओं का ज़िक्र किया। प्रभारी मंत्री डॉ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अह्वान पर 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक ग्र...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज। स्वतंत्रता के पीछे के विभिन्न कारकों व स्थानीय स्तर पर आजादी की मशाल जलाने वाले रणबांकूरों के योगदान की की गयी चर्चा। देश के बलिदानियों की अंतिम छोर पर बैठे आदमी के आंसु पोंछने की प्रेरणा को साकार करने के लिए सक्रिय और कर्तव्यनिष्ठ कार्मिक बनने का दिया संदेश। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करते हुए आजादी के दौरान उपजी विभिन्न विचारधाराओं, निर्णायक कारकों तथा स्थानीय स्तर पर आजादी की मशाल थामने वाले रणबांकूरों के योगदान की चर्चा करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रदान दी। उन्होंने आजादी की लड़ाई में उत्तराखंड के साथ ही विभिन्न प्रजामंडल आंदोलनों को स्मरण कराते हुए कहा कि हमें देश पर मर-मिटने वाले हीरों की कहानियों को अपनी अगली पीढ़ी को ...

Continue Reading
Slider

सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने किया ध्वजारोहण

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी को 100 वर्ष पूर्ण होने तक अर्थात वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए हम सभी को एक सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी होगी। जब भी कोई फाईल या प्रकरण ऐसा आता है जिसके कारण प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में कार्य में रूकावट आ रही है, ऐसे में हमें सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि सॉल्यूशन फाइंडर के साथ ही नवाचार को अपनाकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और प्रदेश के नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए हमें हर सम्भव प्रयास कर...

Continue Reading