वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पेशावर कांड के नायक को यादकर अर्पित की श्रद्धांजलि कहा, अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थे गढ़वाली देहरादून/पौड़ी गढ़वाल, 14 अगस्त 2023 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को आगे बढ़ाते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं पहुंचे। जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का वन्दन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह इन दिनों मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के गांव-गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम देश के लिये अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का है। डॉ रावत ने बताया ...
Continue ReadingCategory: Slider
हरिद्वार: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण, मेयर सुश्री अनीता शर्मा, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शहीद दिवस के अवसर पर कोतवाली हरिद्वार के सामने स्थित भल्ला पार्क में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमर शहीद जगदीश वत्स सहित स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात नायकों को भारत माता की जय, वन्देमातरम् के बीच श्रद्धां-सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये स्वतंत्रंता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण ने अमर शहीदों का उल्लेख करते हुये कहा कि अमर वह होता है, जो शरीर के बन्धन से ऊपर उठकर देश की सेवा में तत्पर रहता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुये बताया कि तत्समय भारत माता को आजाद कराने के लिये, जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुबह ही घर से निकल पड़ते थे, तो शाम को वे घर पहुंचें या न पहुंचें, कुछ भी निश्चित नहीं रहता था, सब कुछ अनिश्चिता के कुहासे मे...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण जनपद पौड़ी में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। जिला प्रशासन और एस.डी.आर.एफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र उचित उपचार दिलवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन...
Continue Readingदेहरादून, 12 अगस्त। नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा ग्राम पंचायत पुरोहित वाला मे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ कार्यक्रम में सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत पुरोहित वाला के वीर शहीदों को स्मरण कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को याद किया गया। साथ ही वीर सपूतों के सम्मान में आजादी के 75 साल पूरे होने के गौरवमयी उपलब्धि पर ग्रामीणों द्वारा वसुधा वंदन अमृत वाटिका निर्मित कर 75 स्थानीय प्रजातियों के अनेक पौधों का रोपण कर पर्यवारण संरक्षण एवं संवर्धन का भी संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है।...
Continue Readingपौड़ी में बाइकिंग रैली, विधायक पोरी ने दिखाई हरी झंडी स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज कंडोलिया से टेका मार्ग तक माउंटेन बाइकिंग रैली का आयोजन किया गया. रैली को स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Continue Reading
