देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत् ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत जनपद में 13 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करें तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीयों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस एवं मीडिया हेतु के बैठने की व्यवस्था आदि यथाशीघ्र कर ली जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा आदि समुचित व्यवस्था चौक चौबन्ध रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर शिलाफलकम की स्थापना ,पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी प्वांईट, ध्वज स्थ...
Continue ReadingCategory: Slider
आम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमः डा धन सिंह रावत देश के प्रथम सीडीएस अमर शहीद विपिन रावत के गांव 'सैंण' पहुंचे कैबिनेट मंत्री, अर्पित की श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद के परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों ने बातचीत में पुरानी यादें की ताजा देहरादून/पौड़ी, 12 अगस्त 2023 झमाझम बरसात के बीच प्रदेश के कैबिनट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल विपिन रावत के पैतृक गांव विकासखण्ड द्वारीखाल के अंतर्गत आने वाले सैंण गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अमर शहीद जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के प्रथम सीडीएस के घर पर उन्हें नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि जनरल रावत के बलिदान को यह देश कभी नहीं भुला पाएगा। उनकी देशभक्ति और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देती रहेंगे। उन्हो...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोटद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कुंभीचौड़ रतनपुर को जोड़ने वाले गाड़ीघाट के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग तथा मालन नदी के हल्दुखाता किशनपुर _सिगड्डी वैकल्पिक मार्ग का किया गया स्थलीय निरीक्षण आपदाग्रस्त क्षेत्र में बाधित हुई सड़क कनेक्टिविटी को युद्ध स्तर पर बहाल करने तथा प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा स्थानीय विधायक कोटद्वार तथा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के साथ कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। गाड़ीघाटी में कुंभीचौड _ रतनपुर को जाने वाले एप्रोच मार्ग पर तेजी से कार्य करने को कहा तथा मालन नदी पर हल्दूखाता_ किशनपुर _सिगड्डी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कनेक्टिविटी को बहाल करने...
Continue Readingजिला प्रशासन आपदाग्रस्त क्षेत्रों में निरंतर रूप से नजर बनाए हुए हैंः जिलाधिकारी जनपद में अतिवृष्टि होने से बिते मंगलवार देर रात यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत कांडी गांव में चार गौशालाएं ढह गई। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर व क्षेत्र में हुए नुकशान का भी जायजा ले रहे हैं। विकासखंड यमकेश्वर के कांड़ी गांव में बारिश होने से गौशाला ढह गई, जिसमें गाय, बकरी व मुर्गियों की मलबे में दबकर मृत्यु को गई। जिलाधिकारी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद दिये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि गौशाला के अंदर मलबे से दबकर हुई गाय, बकरी व मुर्गियों की मृत्यु का मुआवजा पीड़ित परिवारों को समय पर उपलब्ध कराना सु...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में भूपतवाला स्थित वेद निकेतन धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रामचरित मानस की चौपाई-बिन सत संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई का उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री ने सत्संग की महिमा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमें जीवन में नई ऊर्जा देने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म का उल्लेख करते हुये कहा कि आज सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में फैल रही है तथा पूरा विश्व इससे परिचित होते हुये हमारी संस्कृति को किसी न किसी रूप में अपना रहा है। कोराना काल का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कोराना काल में योग व आयुर्वेद को हमने काफी निकट से महसूस किया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हमारी इस विरासत को आज पूरा विश्व अपना रहा है। ...
Continue Reading
