Slider

शहीदों के गांव की पवित्र धरती में जाकर ‘धनदा’ करेंगे अमर जवानों को नमन

शहीदों के गांव जायेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत वीरों का करेंगे वंदन शहीदों के आंगन की मिट्टी लेकर पहुचायेंगे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक देहरादून, 11 अगस्त 2023 कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर जहां एक ओर वीरों का वंदन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत करेंगे। इस अभियान के तहत देश के लिये अपनी शहदत देने वाले तमाम वीरों व स्वतंत्रता सेनानियों को यादकर उनकी स्मृति में ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिका स्थापित कर पंच प्रण की शपथ के साथ शहीदों के आंगन की मिट्टी लेकर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भेजा जायेगा, जिसे ‘अमृत वाटिका’ मे...

Continue Reading
Slider

सितम्बर माह के पहले सप्ताह के उपरान्त चिनूक हेलीकॉप्टर

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में बद्रीनाथ मास्टर प्लान एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों सहित बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कार्यों के पूर्ण होने की तिथि निर्धारित करते हुए समय सीमा में कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों एवं मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, परन्तु जो काम किए जा सकते हैं उन्हें जरूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भवन तैयार हो गए हैं उनके भीतर जो भी कार्य होने हैं उन्हें समय से शुरू कर दिया जाए। अत्यधिक ठंड के कारण श्रमिकों को कार्य करने में समस्या हो रही होगी, इसके लिए अलाव एवं हीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने कह...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को हांसिल करने के लिए अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए। यदि कोई अवैध खनन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उन पर सख्त कारवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रयास किये जाएं कि सभी चिन्हित खनन लॉट्स सुचारू रहें, इससे वैध तरीके से कार्य होंगे और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जो लॉट अभी सक्रिय नहीं हैं, उनको सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। राजस्व विभाग क...

Continue Reading
Slider

यह है अंधेर नगरी का जोखिम भरा इनक्लेव

राजधानी का गीता इनक्लेवः अंधेर नगरी में आइए नौका विहार करते हैं देहरादूनः आपदा से होने वाले नुकसान के न्यूनीकरण व निपटने के लिए चिंता जताते हुए एलर्ट मोड के निर्देश देने वाले सीएम धामी निसंदेह ही इस कार्य के लिए साधुवाद के पात्र हैं। ऐसे जानलेवा मौसम में राहत और बचाव को प्राथमिकता तो मिलनी ही चाहिए। चाहे इसके लिए कितने ही मानव संसाधन या अर्थशक्ति क्यों ना व्यय करनी पड़े। लेकिन सत्ता में बैठे भले मानसों अपने आसपास बन रहे जान के जोखिम के निदान के लिए भी तो अपने इस जंग खा चुके सिस्टम के कान खींचिए। यहां एड़ी से लेकर चोटी का जोर लगाने के बाद भी देहरादून के गीता इनक्लेव के वासिंदों की जिंदगी का जोखिम कम करने की दिशा में कोई उपाय नहीं हुआ। मुन्सीपलिटी से लेकर सीएम पोर्टल तक गुहारों के तमाम पुलिंदे पहुंच गए हैं लेकिन सुनवाई के नाम सिर्फ खानापूर्ति ही हो रही है। मौसम का एलर्ट यहां गीता ए...

Continue Reading
Slider

बच्ची की पानी में डूबने मौत

देहरादून: ऋषिकेश डोईवाला में भारी बारिश के पानी से उफनाए नाले का पानी सैलाब बनकर मकान की दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गया, इस दौरान घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 हाईवे पर आनंद कोली का मकान है। देर रात भारी बारिश के बाद उनके घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। अधिक बारिश से भारी पानी सैलाब बनकर उनके घर की ओर पहुंच गया। घर की दीवार तोड़कर पानी अंदर घुस गया। इस दौरान आनंद घर में प्रेस कर रहे थे और उनकी दो बेटियां आकांक्षा (12) और दृष्टि (8) सो रहे थी।

Continue Reading