देहरादून, 09 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित की गई सैन्यधाम में भूमि पर अत्यधिक कटान संबंधित खबर का संज्ञान लेते हुए आज देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे सैन्यधाम का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका पर जाकर मुआयना कर स्थिति का जायज़ा लेने के बाद कहा कि बरसात के मौसम में यह सब सामान्य है। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सैन्यधाम जन भावनाओं से जुड़ा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैन्य धाम का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मुझे यह सैन्यधाम निर्माण करवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग कर...
Continue ReadingCategory: Slider
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से एस0 एस0 बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने मुलाकात की एस0एस0बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) की विभिन्न मांगों पर यथोचित कार्यवाही का आश्वासन अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में एस0 एस0 बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एस0एस0बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी से एस0एस0बी0 स्वयं सेवकों के लिए इको टास्क फोर्स गठन, होमगार्ड एवं पी0आर0डी0 के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्ति, स्वैच्छिक आपदा प्रबन्धन में नियुक्ति, लोक निर्माण विभाग द्वारा एस0 एस0 बी0 स्वयं सेवकों को सभी जनपदों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मेट एवं बलदार पदों में आउट सोर्स के माध्यम से नियुक्ति, 100 एस0एस0बी0 स्वयंसेवकों को वन विभाग द्वारा कैम्पा योजना में नियुक्ति, सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट के निर्णय का ...
Continue Readingआपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश बरसात के तुरन्त बाद शुरू हो प्रदेश की सड़कों की मरम्मत का कार्य देहरादून की सड़कों की की जाय अविलम्ब मरम्मत आपदा प्रभावितों को वितरित किये जाने वाले मुवावजे में व्यवहारिकता का रखा जाए ध्यान आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों के मददगार बने अधिकारी-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रदेश में भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा की स्थिति की मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिवों सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ जनपदवार गहन समीक्षा की। प्रदेश के सभी जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आपदा प्रभावितों को वितरित किये जाने वाले मुवावजे में व्यवहारिकता का ध्यान रखने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को...
Continue Readingस्वास्थ्य मंत्री ने चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश विकास योजनाओं की धीमी गति पर मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विकास योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में अयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश में स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जाना है। प्रदेश के लिए आगामी दो दशक तक की बेहतर स्वास्थ्य कार्ययोजना तैयार करनी है। राज्य में कैसे स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक बेहतर हो सकती है इस पर चिंतन किया जाना है। इसमें नीति आयोग से लेकर केंद्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। उन्होंने...
Continue Readingमेरी माटी मेरा देश अभियान में बिखरेंगे देशभक्ति के रंग, शिक्षा मंत्री ने जारी किए निर्देश - बैठक में कलस्टर स्कूलों की प्रगति, पीएमश्री स्कूलों की स्थापना, बजट सदुपयोगिता तथा वर्चुअल क्लास की भी हुई समीक्षा - स्कूलों में शिक्षकों रिक्त पदों के साथ ही चतुर्थ वर्ग व बीआरसी सीआरसी के पदों पर भर्ती तथा पदोन्नति को लेकर भी हुए निर्देश देहरादूनः विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने “मेरी माटी मेरा देश“ अभियान की भव्यता को लेकर जरूरी निर्देश दिए। साथ ही कलस्टर स्कूलों की प्रगति, पीएमश्री स्कूलों का संचालन, शिक्षा में बजट सदुपयोगिता, नियुक्ति एवं प्रोन्नतियों की प्रगति तथा वर्चुअल क्लास की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि 9 से 15 अगस्त तक प्र्रदेश भर में वृहत स्तर पर मेरी माटी मे...
Continue Reading
