मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में बद्रीनाथ मास्टर प्लान एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों सहित बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कार्यों के पूर्ण होने की तिथि निर्धारित करते हुए समय सीमा में कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों एवं मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, परन्तु जो काम किए जा सकते हैं उन्हें जरूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भवन तैयार हो गए हैं उनके भीतर जो भी कार्य होने हैं उन्हें समय से शुरू कर दिया जाए। अत्यधिक ठंड के कारण श्रमिकों को कार्य करने में समस्या हो रही होगी, इसके लिए अलाव एवं हीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Continue ReadingCategory: Slider
अब हिन्दी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाईः डॉ. धन सिंह रावत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ऊधमसिंह नगर में एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में किया अमंत्रित देहरादून, 10 अगस्त 2023 सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ऊधमसिंह नगर जनपद में एम्स ऋषिकेश के सैटालाइट सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिन्दी माध्यम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करने के लिये भी आमंत्रित किया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दोनों कार्यक्रमों में प्रतिभाग क...
Continue Readingदेहरादून, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंर्तगत ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान का आज जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका व मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान के नेतृत्व में समस्त 06 विकासखण्डों की 23 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का विधिवत् भव्यता से शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के तहत शिलाफलकम की स्थापना, पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वन्दन, वीरों का वन्दन तथा झण्डारोहण किया गया एवं कार्यक्रम के अन्त में आज प्रथम दिवस का कार्यक्रम राष्ट्रगान गायन के पश्चात समापन हुआ। जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिला फलक स्थापना,पंच प्रण प्रतिज्ञा,वसुधा वंदन अमृत वाटिका की स्थापना,वीरों का वंदन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान आज से 15 अगस्त तक संचालित होगा। मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के पहले दिन सभी ब्लाकों के प्रत्येक पंचायत पर बृहद स्तर पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग कर देशव्यापी कार्यक्र...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कैम्प कार्यालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना क्रियान्वयन इकाई पीडब्ल्यूडी पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अनुसंधान एवं नियोजन खंड सिंचाई विभाग यूपीसीएल आदि रेखीय विभागों के सक्षम अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने धीमी कार्यप्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य प्रगति बढाने हेतु सख्त निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चलित परियोजनाओं में स्मार्ट रोड पेयजल आपूर्ति, पलटन बाजार, परेड ग्राउंड, वाटर एटीएम स्काडा, आउटफाल ड्रेनेज परियोजना आउटफाल सीवरेज परियोजना, ग्रीन बिल्डिंग, आदि की अद्यतन प्रगति का विवरण लिया एवं कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्य योजना बनाते हुए समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देहरादू...
Continue Readingविश्वविद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू हो शैक्षिक कैलेंडरः डॉ. धन सिंह रावत बैकलॉग खत्म कर लम्बित परीक्षाफल शीघ्र जारी करने के निर्देश विश्वविद्यालयों को एक सप्ताह के अंदर तैयार करना होगा वार्षिक प्लान कहा, लम्बे समय से रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति/सेवा स्थानांतरण से भरें देहरादून, 09 अगस्त 2023 उच्च शिक्षा में शैक्षिक कैलेंडर प्रभावी रूप से लागू करने के लिये सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। इससे उच्च शिक्षा की तमाम शैक्षिक गतिविधियां समय पर पूरी हो सकेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन को समय पर परीक्षाओं का आयोजन कर तत्परता से परीक्षा परिणाम घोषित करने को कहा गया है। इसके अलावा बैकलॉग खत्म कर विभिन्न परीक्षाओं के लंबित परीक्षा परिणाम को भी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। भविष्य में शैक्षणिक सत्र में एकरूपता लाने के लिये विश्वविद्यालयों को एक ...
Continue Reading
