रुद्रप्रयाग, जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों आए ग्रामीणों द्वारा सड़क, पानी, बिजली, मुआवजा, आवास आदि समस्याएं दर्ज की गई। जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा 47 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 47 समस्याएं दर्ज कराई गई जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को शिशुओं को स्तनपान कराने से मिलने वाले पोषण की जानकारी दी गयी। चिकित्सा अधिकारी परसुण्डाखाल डॉ. स्वेता शाह कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिश है कि माताओं को पहले 6 महिने शिशु को स्तनपान कराना चाहिए व शिशु को स्तन के दूध के अतिरिक्त अन्य भोजन या पानी नही देना चाहिए, 6 महिने से 02वर्ष की उम्र तक या उसके बाद भी स्तनपान कराते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां का दूध बच्चे की रोग प्रतिरक्षक क्षमता को बढ़ाता है, इसके जरिये मां की एंटीबॉडीज बच्चे तक पहुंच जाती है। कहा कि मां का दूध बच्चे के लिये सम्पूर्ण और संतुलित पोषण है। साथ ही उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में कार्य करने वाली महिलाओं को कहा कि वे अपने कार्य के साथ-साथ बच्चे को स्तनपान कराने के लिये समय निकालें।...
Continue Readingपौड़ी: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ’’मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत स्थानीय कार्यक्रमों एवं स्थानीय वीरों के आंगन से मिट्टी को दिल्ली के कर्तव्य पथ तक पंहुचाने सम्बन्धी तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। अभियान को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय वीरों जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, ऐसे सभी रक्षा कर्मी जिनकी मृत्यु डयूटी के समय हुई हो, के आंगन की मिट्टी को आदरपूर्वक संकलित करते हुए विकासखण्ड स्तर से निर्धारित समयावधि में दिल्ली के कर्तव्य पथ की अमृत वाटिका हेतु पहुंचना सुनिश्चित करें। वहीं शहरी क्षेत्रों में बडे नगर निकायों व निगमों के माध्यम से वीरों के आंगन की मिट्टी को ’’मिट्टी यात्...
Continue Readingसीएचसी थलीसैण में स्वास्थ्य मंत्री ने की मिशन इंद्रधुनष अभियान की शुरूआत प्रदेश का दूरस्थ क्षेत्रों में जाता है पौड़ी जनपद का थलीसैण क्षेत्र। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थलीसैंण पहुंचकर मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर आए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के आखिरी छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में है। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर वहां चल रही योजनाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
Continue Readingमरोड़ा के दो बच्चों का आखिरी रविवार, रविवार दिनांक 06 अगस्त, 2023 को रात्रि लगभग एक बजे भारी वर्षा से प्रेमदास पुत्र मातुदास निवासी ग्राम मरोड़ा, रा.क्षेत्र. मठियान, तहसील धनोल्टी का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में 02 बच्चों की भवन के मलबे में दबकर मृत्यु हो गयी। प्रेमदास को हल्की चोटें आई, जिनको उपचारार्थ रा.प्रा.स्वा. केंद्र सत्यों सकलाना में भर्ती किया गया है। प्रभावित परिवार को ग्राम के पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है। विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया तथा आपदा प्रभावित परिवार से मिलकर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। दुर्घटना में मृतक स्नेहा ...
Continue Reading
