देहरादून ले0 कर्नल जी0एस0चन्द (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गढ़वाल मंडल जनपद देहरादून सैनिकों के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 21 अगस्त 2023 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 14 अगस्त से 19 अगस्त 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंकों से) हो (भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास) है। वनज-46 कि0ग्रा0 तथा सीना 77-82 सैमी0 होना चाहिए। उम्म...
Continue ReadingCategory: Slider
श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन की घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगी रेस्क्यू टीम से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने सर्च रेस्क्यू कार्य में लगी डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को रेस्क्यू कार्य को तत्परता के साथ सावधानी एवं सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना स्थल पर हो रहे भू-स्खलन से आवाजाही को सावधानी से कराने के निर्देश दिए तथा टीमों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिका...
Continue Readingपौड़ी आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने पंचायतीराज विभाग, उरेड़ा, जल निगम, जल संस्थान, पुलिस, संस्कृति विभाग सहित अन्य विभागों को हर घर तिरंगा लगाने जाने के लिए लक्ष्य दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 10अगस्त तक तिरंगा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित विभागों से तिरंगा एकत्रित करने हेतु अधीक्षण अभियंता जल निगम को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विभागों को तिरंगा उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है उसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के 1 लाख 61 हजार परिवारों को तिरंगा उपलब्ध क...
Continue Readingशहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी से संबंधित बहुत से निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं जिनमें स्मार्ट शौचालय, स्मार्ट स्कूल, क्रैश बिल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन, स्मार्ट अवशिष्ट वाहन संचालन, परेड ग्राउण्ड का सौन्दर्यीकरण, स्मार्ट लाइब्रेरी, पलटन बाजार का सौन्दर्यीकरण, फसाड के कार्य आदि प्रमुख हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्य कार्यों में सड़क निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम तथा सिवरेज के कार्यों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण उक्त निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ है जिसे जल्द से जल्द पूरा कर दिया जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों ...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में वन पंचायतों के अन्तर्गत जड़ी-बूटी उत्पादन, प्रसंस्करण एवं ईको टूरिज्म पार्क विकसित किए जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने जड़ी-बूटी उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिये जाने हेतु हितधारकों के सुझावों को शामिल किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार कर पब्लिक डोमेन में डाल कर आम जन की राय ली जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि यह कार्य वन विभाग के अन्तर्गत होना है इसलिए इसके लिये समर्पित अधिकारी नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में वन पंचायतों के माध्यम से और स्थानीय समुदायों के सामूहिक प्रयासों से हर्बल और जड़ी-बूटी को बढ़ावा दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म पार्क तैयार करते समय पर्यटकों के फुटफॉल का भी ध्यान रखा जाए ताकि पर्यटक आएँ तो स्थानीय लोगों को रोज़गार मिल सके। म...
Continue Reading
