Slider

कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने योजनाओं की समीक्षा की

कृषि मंत्री बोले - विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी कराया जाए। एप्पल मिशन के माध्यम से किसानों को सेब के उत्पादन के लिए किया जाए प्रोत्साहित -गणेश जोशी। अल्मोड़ा, 01 अगस्त । प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊं दौरे के दौरान अल्मोड़ा विकास भवन पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। विकास भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंत्री गणेश जोशी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान मंत्री ने जनपद में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंडुआ, झंगोरा, गहत, चौलाई जैसी फसलों के उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि यहां की परिस्थितियों के अनुसार मोटे अनाज के उत्पादन की जनपद में अपार संभावनाएं हैं, इसलिए अधिकारी इस ...

Continue Reading
Slider

330 एएनएम की होगी शीघ्र तैनाती:डॉ. धन सिंह रावत

सूबे में 330 एएनएम की होगी शीघ्र तैनाती:डॉ. धन सिंह रावत अधिकारियों को दिये जिला स्वास्थ्य समिति के पुनर्गठन के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को चलाया जायेगा अभियान देहरादून, 01 अगस्त 2023 सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राजकीय चिकित्सालयों में एएनएम के रिक्त 330 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से शीघ्र तैनाती दी जायेगी। ब्लॉक स्तर पर रोगी कल्याण समिति का गठन किया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी जबकि जिला स्तर पर गठित जिला स्वास्थ्य समिति को पुनर्गठित किया जायेगा। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिये प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाये जाएंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक...

Continue Reading
Slider

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थानीय भांग के रेशे की शॉल बेडू के उत्पाद तथा नंदादेवी राजजात की परम्परागत वाद्ययंत्रो ढोल, दमाऊं, रंणसिंघा युक्त प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में सड़कों पर परिवहन के दबाव को एक अत्याधुनिक एवं ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली द्वारा कम करने और जनमानस को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत देहरादून मेट्रो नियो परियोजना प्रस्तावित की गई है। विस्तृत तकनीकी अध्ययन के उपरांत इस परियोजना की डी०पी०आर०, जिसमें दो कॉरिडोर्स (कुल लम्बाई 22.424 कि०मी०) तथा कुल लागत रू0 1852.74 करोड़ है, के प्रस्ताव पर भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त किये जाने के लिए आव...

Continue Reading
Slider

विभागीय परिसम्पतियों पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश

जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम दर्ज शिकायतें पुर्नवास, लोनिवि,पेयजल निगम, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, विद्युत, उद्यान, बाल विकास, मनरेगा, पर्यटन, राजस्व आदि विभागों से संबंधित रही। जिलाधिकारी द्वारा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त हो सके, इस हेतु विभागों को शासनादेश/नियमों में शिथिलीकरण जहां सम्भव है, उसे संज्ञान में लाने को कहा गया। इसके साथ ही विभागीय निर्माण कार्यों को एनआईसी के वेबसाइट पर अपलोड करने, एसडीआरएफ मद में मानकानुसार कार्य प्रस्तावित करने तथा निष्क्रिय आधार मशीनों का कारण/निवारण सहित विवरण एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधितों को दिये गये। लोगों को खतौनी, पेंशन, आधार कार्ड आदि के लिए तहसील या ब्लॉकों के चक्कर न लगाने पड़े इस हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत म...

Continue Reading
Slider

42 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने क्रमवार सभी संबंधित विभागों से गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष की गई वसूली की जानकारी ली तथा वसूली प्राप्ति में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित प्रचार-प्रसार सामाग्री को हटाने तथा होर्डिंग्स को बिजली के पोल्स पर न लगाने के निर्देश दिये गये। सभी ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत को हर साल दुगना राजस्व प्राप्ति करने का प्रयास करने को कहा गया। विद्युत विभाग एवं जल संस्थान को विभागों की पुरानी देनदारी का विवरण उपलब्ध कराने, एएमए जिला पंचायत को रेट रिवाईज कर और बेहत्तर करने, सब रजिस्ट्रार वाणिज्य कर को कर चौरी रोकने हेतु निरीक्षण करने, खनन को रिवर ट्रेनिंग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सर्वे कर ...

Continue Reading