Slider

जुलाई का औसत तापमान 2019 के मुक़ाबले 0.2°C बढ़ा

बीते सवा लाख सालों में इस साल की जुलाई रहेगी सबसे अधिक गर्म जर्मनी की लाइपजिग यू‍नीवर्सिटी में हुए ताज़ा शोध की मानें तो इस साल, बीते लगभग सवा लाख साल बाद जुलाई का महीना सबसे गर्म रहेगा। अब तक साल 2019 की जुलाई सबसे गर्म जुलाई का महीना थी। मगर इस साल, जुलाई का औसत तापमान 2019 के मुक़ाबले 0.2°C बढ़ा गया है और वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी की ऐसी मार के लिए मानव गतिविधियां सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं। वैज्ञानिकों ने इस बात के लिए भी चेताया कि आने वाले समय में स्थितियाँ और भी गंभीर हो सकती हैं। दरअसल, लाइपजिग यू‍नीवर्सिटी में कार्यरत जलवायु वैज्ञानिक डॉक्‍टर कास्‍टन हौशटाइन द्वारा प्रकाशित एक विश्‍लेषण के मुताबिक एक लाख 20 हजार वर्षों में इस साल जुलाई का महीना सबसे गर्म माह होगा। ऐसा इसलिये है क्‍योंकि मौजूदा औसत तापमान कोयला, तेल और गैस को जलाने तथा प्रदूषण फैलाने वाली अन्‍य इंसानी गतिविधियो...

Continue Reading
Slider

उत्तराखंड बनाने तक महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी रही

देहरादून, त्रिकोण सोसायटी, फिक्की फ्लो, उत्तराखंड, फोरेस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और उत्तराखंड उद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से उत्तराखंड की व्यवसायी और कारोबारी महिलाओं के लिए " महिलाएं बदल रही हैं उत्तराखंड (वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड) " विषय पर एक कार्यशाला का राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री गणेश जोशी, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार रहे। कार्यशाला को सबोधित करते हुए उन्होने कहा उत्तराखंड आंदोलन से लेकर उत्तराखंड बनाने तक महिलाओं की बहुत बड़ी भागीदारी रही है और आज उत्तराखंड इन्ही महिलाओं की वजह से ही प्रगति कर रहा है। आज की कार्यशाला महिला उद्यमियों को सरकार द्वारा चालयी जा रही उद्योगिक नीतियों के बारे में जानकारी के लिए आयोजित की गयी है। मुझे पूर्ण आशा है कि वे सरकार द्वारा महि...

Continue Reading
Slider

जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित

पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता कलैक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जन औषधि केंद्र, जन सुविधा केंद्र, प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (पैक्स) का कम्प्यूटराईजेशन, किसान समृद्धि केंद्र, खाद्यान्न भंडारण क्षमता में वृद्धि व अन्य के संबंध में चर्चा की गई।       जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिला सहायक निबंधक अधिकारी को सक्त चेतावनी दी है कि सहकारिता के अंतर्गत होने वाले कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि समूहों को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभाविंत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला सहायक निबंधक अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि जहां जन औंषधीय केंद्र व सीएचसी केंद्र खोले जाने हैं वहां आवश्यक कार्यवाही करें।        जिला सहायक निबंधक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक कृषि सहकारी समिति स्तर पर विभिन्न प्रकार की कृ...

Continue Reading
Slider

सहकारिता मंत्री ने सहसपुर में किया वृहत अन्न भंडारण गृह का भूमि पूजन

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने सहसपुर में किया वृहत अन्न भंडारण गृह का भूमि पूजन बेहतरीन किसानों को सम्मानित करेंगे को-ओपरेटिव अधिकारी: डॉ धन सिंह रावत देहरादून 31 जुलाई 2023। आज सोमवार को बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लि० सहसपुर के वृहत अन्न भंडारण गृह का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया। सहकारिता मंत्री के साथ आयोजन स्थल में सहसपुर के विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर , सचिव सहकारिता डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता श्री आलोक कुमार पांडेय, नाबार्ड के सीजीएम श्री वीके बिष्ट, अपर निबन्धक ईरा उप्रेती, अपर निबंधक श्री आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल, उपनिबंधक रामिन्द्री मंद्रवाल, जिला सहायक निबंधक श्री सुमन कुमार, समिति के प्रशासक एडीओ श्री पंकज सैनी सहित अनेक अधिकारियों , जन प्रतिनिधियों ने भी भूमि पूजन में भाग लिया। ...

Continue Reading
Slider

मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के तहत 36 सड़क योजनाओं को स्वीकृति

देहरादून 30 जुलाई। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के तहत 36 सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए उनमें रोजगार, स्वरोजगार एवं आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के संपर्क विहीन गांवों को सम्पर्कता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि यदि आवश्यकता होगी तो और गांवों को सडक़ मार्ग से जोड़ने के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था की जायेगी। विदित हो कि इस योजना में मुख्य सडक़ से 1 कि...

Continue Reading