Slider

अवस्थित सुविधाओं की जानकारी

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में संयुक्त चिकित्सालय में प्रेमनगर प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों एवं उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में अवस्थापना सुविधा एवं उपकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों अवस्थित सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सालय में औषधियों के रख-रखाव एवं भण्डारण की समुचित व्यवस्था के साथ ही सभी प्रकार की जीवन रक्षक औषधियां उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्ष...

Continue Reading
Slider

प्रभावी और पारदर्शी होगी सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली: डॉ. धन सिंह रावत

बहुराज्यीय सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक-2022 को बताया महत्वपूर्ण कहा, सहकारिता क्षेत्र में नए युग की शुरुआत में अहम साबित होगा विधेयक डॉ रावत ने जताया प्रधानमंत्री व केंद्रीय सहकारिता मंत्री का आभार देहरादून 26 जुलाई 2023! सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लोकसभा में बहुराज्यीय सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक-2022 पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि, सहकारी क्षेत्र में यह नए युग की शुरुआत है। इससे सहकारिता आंदोलन को और बल मिलेगा। प्रदेश के कोऑपरेटिव मंत्री डॉ रावत ने विधेयक पर जारी एक वक्तव्य में कहा है कि, केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोक सभा में विधेयक को पास कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है , इस संशोधन से सहकारी समितियों के प्रबंधन और नियुक्तियों में वर्षों से पल बढ़ रहा परिवारवाद का खत्मा होगा। इसमें पारदर्शिता आएगी। डॉ रावत ने कहा कि, केंद्रीय सहकारिता म...

Continue Reading
Slider

देशभक्ति की खुश्बू से महकेंगी फिजाएं

श्रीनगर गंगा दर्शन मोड़ः देशभक्ति की खुश्बू से महकेंगी फिजाएं जनपद गढ़वाल स्थित गंगा दर्शन मोड़ से होकर आज तक तमाम साहिब ए मनसब से लेकर नौकरशाह और ना जाने कितने लोग गुजरे होंगे। लेकिन उस स्थान की अलौकिक तासीर का किसी को ख्याल नहीं आया। और आता भी कैसे, समय के साथ राजनैतिक और प्रशानिक इच्छा शक्ति की दिशाएं और दशाएं बदल जो गई हैं। लेकिन मौजूदा वक्त में फैलते स्वार्थ के अंधड़ों के बीच कुछ लोग तो हैं जो सार्वजनिक हित और उनके विकास की पैमाइश खुली आंखों से करते हैं। और इसी का नतीजा है कि आजादी के सात दशक बाद गंगा दर्शन मोड़ पर 100 फीट उंचा तिरंगा बड़ी शान से लहराएगा। वो याद दिलाएगा कि इस मिट्टी में जन्मे लोग वतन पर बगैर किसी संकोच के ही सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। जिसका पूरा श्रेय सिर्फ और सिर्फ प्रदेश कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत को जाता है। सच में इस आइडिया के लिए भी वह साधुवाद के पात्र हैं। ...

Continue Reading
Slider

कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून एवं पिथौरागढ़ में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जायेगा। प्रदेश में सैनिक द्वार एवं स्मारकों की देखरेख सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लड़ाई में हमारे जवानों ने अदम्य साहस, वीरता एवं पराक्रम का परिचय देते हुए माँ भारती की रक्षा की। कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घु...

Continue Reading
Slider

प्रदूषण मुक्त ऊर्जा व्यवस्था की उम्मीदों पर फिर गया पानी

क्लीन एनेर्जी मिनिस्टीरियल वार्ता: प्रदूषण मुक्त ऊर्जा व्यवस्था की उम्मीदों पर फिर गया पानी भारत की मेजबानी में इस साल गोवा में चौथी G20 एनर्जी ट्रांज़िशन वर्किंग ग्रुप (ETWG) की बैठक आयोजित की गयी। उम्मीद थी कि इस बैठक के नतीजे दुनिया को प्रदूषण मुक्त ऊर्जा व्यवस्था की ओर बढ्ने में मदद करेंगे।मगर इस बैठक के बाद यह साफ़ हो गया कि इसका नतीजा दुनिया की उम्मीदों से बहुत दूर रहा। कई दिनों की गहन बातचीत के बाद, G20 का एनेर्जी ट्रांज़िशन वर्किंग ग्रुप एक सर्वसम्मति से बना बयान भी जारी करने में विफल रहा। इसके चलते अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने फ़ोस्सिल फ्यूल पर निर्भरता को चरणबद्ध तरीके से कम करने और रिन्यूबल एनेर्जी का रुख करने में तेज़ी की तत्काल चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाया। इस बैठक के बाद जो बयान जारी हुआ वो सरल शब्दों में कहा जाए तो न...

Continue Reading