राज्यपाल ने झाझरा ग्राम पंचायत का किया भ्रमण। *ग्राम पंचायत झाझरा में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं। *विभिन्न विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण। *स्कूल में अध्यापक बनकर बच्चों को पढ़ाया। *महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक क्रांति लाने में सक्षम- राज्यपाल। *आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बेहद श्रद्धा से कार्य कर रही है उनका हौसला बढ़ाया जाना आवश्यक- राज्यपाल। राजभवन देहरादून 25 जुलाई, 2023 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम झाझरा का भ्रमण कर संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने इस दौरान झाझरा ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल और विभिन्न विभागीय योजनाओं का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत झाझरा राज्यपाल द्वारा गोद लिया गया ग्राम है। उच्च प्राथमिक विद्यालय, झाझरा का नि...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मांग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक संचालित किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाईन भी उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए ऐप भी तैयार किया जा सकता है, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उनके कार्य के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध रहें। उन्होंने भारत सरकार के सभी प्रशिक्षण मॉड्यूल्स के साथ ही राज्य में पहले से उपलब्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल्स को भी इससे जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन कोर्सेज को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात कही। उन्होंने अकादमी के ई-लाईब्रेरी सिस्टम में नेशनल लाईब्रेरी को शामिल किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मिशन...
Continue Readingआयुक्त गढ़वाल मंडल ने किया आपदा प्रबंधन केंद्र पौड़ी का औचक निरीक्षण आकस्मिक निरीक्षण के दौरान केंद्र में सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान, स्टाफ की तैनाती और आपदा प्रबंधन के संबंध में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का किया अवलोकन आपदा प्रबंधन केंद्र को 24 घंटे प्रभावी तरीके से कार्य करने के लिए निर्देश आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे द्वारा पौड़ी स्थित जनपद आपदा प्रबंधन केंद्र का प्रातःकाल निरीक्षण किया गया तथा केंद्र द्वारा दैनिक रूप से संकलित की जाने वाली सूचना, स्टाफ की तैनाती, आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया करने की क्षमता तथा प्रबंधन केंद्र की कार्यशैली इत्यादि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन की कार्यशैली को बेहतर बनाने तथा केंद्र को 24 घंटे प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न वि...
Continue Readingरुद्रप्रयाग: चार दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव मुख्यमंत्री आवास वित्त विभाग उत्तराखंड शासन सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिला कार्यालय सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की योजनावार समीक्षा की, जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण राष्ट्रीय कार्यक्रम, मातृ वंदना, नेशनल हेल्थ मिशन, जल जीवन मिशन, नेशनल हाॅर्टीकल्चर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, जिला योजना, केंद्र पोषित, राज्य सेक्टर, मा. मुख्यमंत्री घोषणा आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए सचिव द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इस योजना में जाॅब कार्ड धारकों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनका समय से भुगतान कराना सुनिश्चित करें तथा मनरेगा के तहत जो भी कंवर्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन का प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महान क्रांतिकारी श्री देव सुमन की पुण्य तिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि लोग श्रीदेव सुमन के जीवन एवं कार्यों पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से श्रीदेव सुमन जी को अनुभव करेंगे। इस फिल्म के निर्माण के लिए कार्य कर रहे सभी कलाकारों की इसमें भूमिका अहम होगी। श्रीदेव सुमन जी द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन केवल एक जननायक ही नहीं थे, बल्कि उनके भीतर एक अटल देशभक्ति थी। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजी...
Continue Reading
