Slider

दुनिया की कोयला-आधारित स्‍टील निर्माण क्षमता घटने की जगह बढ़ गयी है

घटने की जगह बढ़ गयी है दुनिया की कोयला-आधारित स्‍टील निर्माण क्षमता ग्‍लोबल एनर्जी मॉनिटर (Global Energy Monitor) की ताजा रिपोर्ट यह कहती है कि दुनिया में स्‍टील उत्‍पादन के लिये ‘ब्‍लास्‍ट फर्नेस- बेसिक ऑक्‍सीजन फर्नेस’ पद्धति का इस्‍तेमाल करने वाली कोयला आधारित उत्‍पादन क्षमता वर्ष 2021 के 350 एमटीपीए के मुकाबले 2022 में बढ़कर 380 एमटीपीए हो गयी है। यह ऐसे वक्‍त हुआ है जब लंबी अवधि के डीकार्बनाइजेशन लक्ष्‍यों को हासिल करने के लिये दुनिया की कुल उत्‍पादन क्षमता में कोयले की हिस्‍सेदारी में नाटकीय रूप से गिरावट आनी चाहिये। ग्‍लोबल स्‍टील प्‍लांट ट्रैकर के डेटा के वार्षिक सर्वेक्षण में पाया गया है कि कोयला आधारित स्‍टील उत्‍पादन क्षमता में वृद्धि का लगभग पूरा काम (99 प्रतिशत) एशिया में ही हो रहा है और चीन तथा भारत की इन परियोजनाओं में कुल हिस्‍सेदारी 79 प्रतिशत है। ध्यान रहे, एश...

Continue Reading
Slider

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत हल्द्वानी व अल्मोडा़ मेडिकल कॉलेज में करेंगे एमआरआई मशीन का लोकार्पण नैनीताल में डेंगू व सिकल सेल रोग की रोकथाम को लेंगे स्वास्थ्य विभाग की बैठक कुमाऊं एवं मुक्त विश्वविद्यालय की करेंगे अलग-अलग समीक्षा बैठक देहरादून, 23 जुलाई 2023 सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत दो दिवसीय कुमाऊं मंडल के दौरे पर हैं। अपने भ्रमण के दौरान वह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के बेस अस्तपाल में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह नैनीताल जनपद में जिलाधिकारी उपस्थिति में डेंगू एवं सिकल सेल एनिमिया रोग के नियंत्रण एवं बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगे, जबकि अल्मोड़ा में डा. रावत आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। कुमाऊं भ्रमण के दौरान ...

Continue Reading
Slider

सूबे के स्कूलों में शौचालय निर्माण को 3.17 करोड़ स्वीकृत

भारत सरकार ने स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से जारी किया बजट शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्र सरकार का जताया आभार देहरादून, 23 जुलाई 2023 भारत सरकार ने स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत राज्य को 3.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट (एसबीकेटी) से जारी इस धनराशि से प्रदेश के आकांक्षी जिलों हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर के विभिन्न स्कूलों में शौचालयों का निर्माण एवं पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। भारत सरकार द्वारा स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिये राज्य को धनराशि उपलब्ध कराये जाने पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार जताया। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता के दृष्टिगत राज्य सरकार विभन्न पहुलाओं पर काम रही है। जिसमें सभी सरकारी व...

Continue Reading
Slider

रेस्क्यू का नेतृत्व करें जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री ने आपदा के दृष्टिगत कुमाऊं मण्डल में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा आपदा क्षेत्र में प्रभावितों के बीच में पहुंचकर स्वयं रेस्क्यू का नेतृत्व करें जिलाधिकारी एसडीआरएफ के मानकों के तहत कराये जाए सरकारी विभागों की क्षति के निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज प्लान बनाने के भी दिए निर्देश लाइफ सेविंग उपकरणों सहित आधुनिक उपकरण से सुसज्जित हो रेस्क्यू टीमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजीवीएनएल के गेस्ट हाउस खटीमा से कुमाऊं मंडल के जनपदों के आपदा में हुए नुकसान के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करते हुए रेस्क्यू टीम का मनोबल बढ़ाने तथा प...

Continue Reading
Slider

बच्चों का केस-टू-केस सर्वे

जिलाधिकारी ने दिये बाल भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों का केस-टू-केस सर्वे करने के निर्देश’’ ‘‘बच्चों का भिक्षावृत्ति में संलिप्तता का मूल कारण, पारिवारिक स्थिति, उनकी शिक्षा और बाल साइकोलॉजी सभी का गहन अध्ययन करते हुए एक माह में विवरण प्रस्तुति के दिये निर्देश’’ जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ‘ऑपरेशन मुक्ति’ के अंतर्गत भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये बच्चों के पुनर्वास के संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि अधिकारियों को बाल भिक्षावृत्ति में संलिप्त सभी बच्चों का उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, बाल साइकोलॉजी, स्कूलिंग की स्थिति इत्यादि का केस-टू-केस सर्वे करते हुए एक माह में प...

Continue Reading