Slider

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली

पौड़ी, 22 जुलाई, 2023ः आगामी 01 से 10 सितम्बर, 2023 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के गबर सिंह कैम्प कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने भर्ती रैली को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता से संपादित किये जाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सेना भर्ती में अत्याधिक संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु भर्ती अवधि के दौरान भर्ती स्थल पर शांति एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाना, आपातकालीन परिस्थियों से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर/दूसरे व्यक्तियों के नाम पर भर्ती होने आये अभ्यर्थियों के विरूद्व कार्यवाही तथा अन्य अवैधानिक कार्यों के बचाव हेतु समुचित व्यवस्था, प्राथमिकी दर्ज कराने की व्यवस्था, दलालों आदि से ...

Continue Reading
Slider

सीमांत जनपद चमोली में खुला गोदाम

मत्स्य आहार के लिए सीमांत जनपद चमोली में खुला गोदाम। स्थानीय स्तर पर मत्स्य आहार की व्यवस्था से किसान उत्साहित। प्रशासन और विभाग का जताया आभार। जिले में मछली पालन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की जगी उम्मीद। सीमांत जनपद चमोली में विगत कुछ सालों में मछली पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बनकर उभरा है। किसान अब खेती के साथ मछली पालन करके भी अपनी आमदनी को बढा रहे है। लेकिन स्थानीय स्तर पर मछली का आहार की व्यवस्था न होने के कारण मत्स्य पालकों की समस्या बढ़ती जा रही थी। मछली किसानों को मत्स्य आहार खरीदने के लिए देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी जैसे बड़े शहरों को जाना पड रहा था। ऐसे में एक या दो तालाबों में मछली पालन करने वाले छोटे किसानों को खासी परेशानी हो रही थी। किसानों ने अपनी इस समस्या को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने जनपद में ही मत्स्य आहार की व्...

Continue Reading
Slider

व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द करने के निर्देश

टिहरी, दिनांक 22 जुलाई, 2023 ‘‘जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को तहसील कार्यालय, कीर्तिनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त कक्षों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/ पटल सहायकों से कार्यों की जानकारी लेतेे हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बायोमैट्रिक उपस्थिति को चैक करने, आपदा क्षति का तत्काल मुआवजा देने, न्यायालय वादों एवं धारा-4 के वादों का समयान्तर्गत त्वरित निस्तारण, विरासतन मामलों का शतप्रतिशत निस्तारण करने तथा समस्त अधिकारी/पटल सहायकों द्वारा अपने-अपने पटलों से संबंधित पत्रावलियों का संचरण प्राथमिकता पर ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिये गये। साथ ही कार्यालय में फाइलों का रख-रखाव, साफ-सफाई, फायर सेफ्टी, प्रत्येक अधिकारी/पटल सहायकों की टेबल पर नेम प्लेट लगाने, आलमारियों ...

Continue Reading
Slider

न्याय पंचायत स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया

टिहरी ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त न्याय पंचायत स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है, जिसमें तीसरे दिन 507 बालक तथा 377 बालिकाओं अर्थात कुल 884 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।‘‘ जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायतों में प्रत्येक आयु वर्ग में 02-02 बालक-बालिका (12 बालक एवं 12 बालिका) सहित कुल 24 जुलाई चयनित खिलाड़ी दिनांक 26 से 28 जुलाई 2023 तक समस्त विकास खण्डों में आयोजित होने वाले विकास खंड स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि दिनांक 23 से 24 जुलाई, 2023 तक नगर पंचायत तपोवन, चमियाला, घनसाली, गजा, कीर्तिनगर तथा लम्बगांव में चयन ट्रायल्स आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 स...

Continue Reading
Slider

उच्च शिक्षा मंत्री बोले, देश-विदेश के छात्रों को राज्य में अध्ययन हेतु करें प्रेरित

उच्च शिक्षण संस्थानों में 14 अगस्त तक जमा होंगे आॅफलाइन आवेदन उच्च शिक्षा मंत्री ने निजी संस्थानों के साथ बैठक में लिया निर्णय पर्वतीय क्षेत्रों में निजी शिक्षण संस्थान खोलने का किया आह्वान कहा, देश-विदेश के छात्रों को राज्य में अध्ययन हेतु करें प्रेरित देहरादून, 22 जुलाई 2023 समर्थ पोर्टल पर आॅनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं अब 14 अगस्त तक आॅफलाइन माध्यम से अपने आवेदन फार्म जमा करा सकेंगे। एसोसिएशन आॅफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट उत्तराखंड के पदाधिकारियों को साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके निर्देश एफिलिएटिंग विश्वविद्यालयों को दे दिये गये हैं। बैठक में निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों एवं प्रबंधकों को सूबे में क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करने तथा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अध्ययन हेतु देश-विदेश के छात्र-छात्राओं को प...

Continue Reading