पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (क्रिमिनल) अवनीश नेगी को प्रभावी पैरवी करने के लिए शासन द्वारा किया गया नियुक्त अंकिता के माता-पिता द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया गया राज्य सरकार द्वारा स्वर्गीय अंकिता के माता -पिता के अनुरोध पर तथा स्थानीय जनभावनाओं के अनुकूल राज्य बनाम पुलकित आर्य एवं अन्य मामले में उठाया गया बडा कदम मा. मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य बनाम पुलकित आर्य एवं अन्य मामले में प्रभावी पैरवी करने के लिए नए शासकीय अधिवक्ता की की गई नियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि स्वर्गीय अंकिता के माता-पिता द्वारा शासकीय अधिवक्ता बदले जाने के अनुरोध के क्रम में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा स्व. अंकिता के माता - पिता के अनुरोध पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय जनभावना के अनुकूल बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के...
Continue ReadingCategory: Slider
डीबीटी के माध्यम से मिलेगा टीबी मरीजों को पोषण भत्ताः कहा, बजट खर्च की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार देहरादून, सूबे में टीबी मरीजों को मिलने वाला पोषण भत्ता अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल रोग की रोकथाम के लिये वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न करने पर विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई तथा भविष्य में बजट खर्च करने का टारगेट तय करने को कहा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विगत 14 एवं 15 जुलाई 2023 को आयोजित दो दिवसीय स्व...
Continue Readingप्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को मिला ऑफलाइन आवेदन का मौका विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जारी किये दिशा-निर्देश देहरादून, 21 जुलाई 2023 उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार ने एक और मौका दिया है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी राजकीय विश्वविद्यालय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालय एवं संस्थान तथा राजकीय महाविद्यालयों में सीधे ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। संबंधित विश्वविद्यालय, महाविद्यालय तथा संस्थान की जिम्मेदारी होगी कि ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्रों का पंजीकरण ई-गवर्नेंस समर्थ पोर्टल पर करायें। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में उनके शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। डा. रावत ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से सूचना मिली थी कि सैकड़ों छात्र-छात्राएं कतिपय कारणों से ...
Continue Readingदेहरादून: अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० शिव कुमार बरनवाल ने अवगत कराया है कि श्री सिद्ध विहार जन कल्याण समिति (रजि०) नेहरू ग्राम देहरादून द्वारा शिकायती पत्र प्रस्तुत करते हुए उल्लेख किया गया है कि रायपुर विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0 68 श्री सिद्ध विहार लोअर नेहरूग्राम (नियर रामकिशन चौक) ग्राम रायपुर में खसरा नं० 2187 सरकारी भूमि है। इस सरकारी भूमि पर भू-माफियों द्वारा भूमि को खुर्द-बुर्द करके अवैध प्लॉटिंग शुरू कर दी गयी है। एक व्यक्ति की इस क्षेत्र में 40-50 बीघा जमीन थी लेकिन उनके द्वारा लगभग 60 बीघा से अधिक जमीन बेच दी है तथा सरकारी भूमि में 30 फुट व 27 फुट चौड़ी सड़क दी गयी है। शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस सरकारी जमीन पर 2 बीघा भूमि पर जिला होम्योपैथी कार्यालय है, तथा एक मन्दिर है, मन्दिर परिसर से लगी 3-4 बीघा जमीन खेल मैदान व चिल्ड्रन पार्क के लिए ग्राम पंचायत नेहरूग...
Continue Readingयुवा कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी व अमित शाह का पुतला खबर पौड़ी से है। यहां युवा कांग्रेस पौड़ी के द्वारा मणिपुर की घटना पर देश के गृहमंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया, आक्रोशित कांग्रेसियों का कहना है कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बाते करते है वही दूसरी ओर मणिपुर में विगत कई महीनों से चल रही हिंसा रुकने का नाम नही ले रही है। जिस देश मे नारी की पूजा की जाती है वही मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जाना बेहद,शर्मनाक और बीभत्स घटना है। और देश के गृहमंत्री अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी व जिला अध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मणिपुर के मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्य...
Continue Reading
