देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएचएआई और बीआरओ को अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के प्रयोग के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभागों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए गए।
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून 19 जुलाई, 2023 मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने नई शिक्षा नीति लागू किए जाने हेतु सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सुधार एवं सुझावों के लिए लगातार हितधारकों से तालमेल बनाकर सुझाव लिए जाएं। इसके लिए मैकेनिज्म तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में पहचान किए जाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। उन्होंने इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी में बालवाटिकाओं हेतु पाठ्यक्रम लगातार अपडेट किए जाने के भी निर्देश दिए।
Continue Readingदेहरादून दिनांक 19 जुलाई 2023 (जि.सू.का) सचिव वित्त उत्तराखण्ड शासन दिलीप जवालकर ने कलैक्ट्रेट परिसर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के साथ ही रिकॉर्डरूम में तैनात कार्मिकों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आईजी स्टाम को निर्देशित किया कि रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार कार्यालयों एवं रिकॉर्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मुख्यालय स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए तथा रिकॉर्ड रूम में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर किसी को प्रवेश न दिया जाए। साथ ही अन्य समस्त रजिस्ट्रार कार्यालयों से इनडैक्स रजिस्टर की सूचना प्राप्त कर ली जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि रिकॉर्ड रूम एवं रजिस्ट्रार ऑफिस में सुरक्षा में तैनात स्टाफ को ड्यूटी चार्ट देते हुए जिम्मेदारी के संबंध में भलीभांति दायित्व समझाए जाए। निर्देशित किया कि विक्रय पत्र की मूल प्रति संबंधित ...
Continue Readingकहा, दो माह के पानी के बिल माफी व बैंक ऋण वसूली पर भी फिलहाल लगे रोक प्रभारी मंत्री बोले आपदा की इस घड़ी में धामी सरकार आपके साथ खड़ी है हरिद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि जनपद के पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों का दो महा का बिजली का बिल एवं सर चार्ज भी माफ किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है इन क्षेत्रों में बैंकों की ऋण वसूली पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये। जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय सतपुली में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में लिखित व मौखिक रूप से 35 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया व अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को प्रेषित की गई है। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें मानसून से मोटर मार्गों की क्षति, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विभागों की रही। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में जो शिकायतें दर्ज हुई हैं उनका निस्तारण समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण कर उसकी आख्या रिपोर्ट भी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कहा की पूर्व तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है उनका भी तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने समस...
Continue Reading
