सूबे में शीघ्र दूर होगी शिक्षकों की कमीः डॉ. धन सिंह रावत ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल पर ऑनलाइन रहेगा शिक्षकों डाटा पाठ्यक्रम में शामिल होगा पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन का पाठ देहरादून/रूद्रप्रयाग, 18 जुलाई 2023 सूबे की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करते हुये प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में तमाम संसाधनों को जुटाया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जायेगा। जिसके लिये शीघ्र ही प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर आठ हजार टीचरों के पदों को भरा जायेगा। शिक्षकों की सुविधा के लिये प्रदेश स्तर पर ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिस पर शिक्षकों का सम्पूर्ण डाटा आनलाइन उपलब्ध रहेगा। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का पाठ शामिल ...
Continue ReadingCategory: Slider
गीता इंक्लेव में जल भराव ने बढ़ाई मुसीबतें, लोग परेशान देहरादूनः देहरादूनः खबर राजधानी के मोहब्बेवाला में स्थित गीता इन्कलेव से है। यहां जल भराव ने वासिंदों का जीना मुहाल कर दिया है। समस्या के समाधान के लिए प्रभावित लोग कभी प्रशासन तो कभी प्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं है। त्वरित समाधान का दावा करने वाले सीएम पोर्टल पर की गई शिकायतें नक्कारखाने की तूती ही साबित हो रही हैं। आलम यह है कि कॉलोनी की सड़क बारिस होते ही लबालव हो जाती है। नतीजा यह है कि बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। जलभराव से करेन्ट जानलेवा खतरा खौफ बना है। करीब एक माह से अधिक समय से यहां जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। शिकायतों पर नगर आयुक्त मनोज गोयल ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पाया कि वहां नालियों पर हुए अतिक्रमण की वजह से जलभराव की स्थितियां बन रही हैं। निकासी के रास्ते अतिक्रमण ने बंद कर द...
Continue Readingपर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित हरेला पर्व के अवसर पर निदेशक जनजाति शोध संस्थान एवं अपर निदेशक जनजाति शोध संस्थान ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । निदेशक श्री एस एस टोलिया द्वारा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन किया गया ।
Continue Readingउत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम स्थान। मुख्यमंत्री ने बतायी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में देश में नवां तथा हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने इसे राज्य सरकार के प्रयासोें का भी प्रतिफल बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्यात अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय एकीकृत औद्योगिक एस्टेट विकसित किया गया है। राज्य में पंतनगर और काशीपुर में 2 आईसीडीएस और पंतनगर में 1 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क है। राज्य के देहरादून और पंतनगर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड...
Continue Readingगत दिनों उत्तराखंड में संपंन स्वास्थ्य चिंतन शिविर में फोकस भले ही सिर्फ एक राज्य पर नहीं अपितु पूरे राष्ट्रीय फलक पर रहा। लेकिन जन स्वास्थ्य के इंतजामों के लिए प्रदेश का देश के अग्रणी दस राज्यों में सुमार होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। जाहिर तौर पर मौजूदा व्यवस्थाओं में पहाड़ की विकटताओं का मुकाबला करते हुए जन स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में अपेक्षित प्रयास हुए हैं। और संभवतः इसी का नतीजा रहा कि दुर्गमताओं का सामना करने वाले उत्तराखंड को राष्ट्र स्तर के सम्मेलन की जिम्मेदारी मिली। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने भी कही कि अखिल भारतीय स्तर का कार्यक्रम की मेजबानी उत्तराखंड के लिए गौरव की बात रही। यह निश्चित तौर पर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार और भारत सरकार समन्वय बनाकर, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में निरंतर अग्रसर हैं। ...
Continue Reading
