Slider

आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित की

देहरादून, जनपद देहरादून में भारी वर्षा से हुई आपदा में प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा राहत राशि वितरित की गई। तहसील देहरादून में 1 लाख 65 हजार अहैतुक धनराशि, तहसील डोईवाला में 65 हजार अहैतुक धनराशि, त्यूनी में 1 लाख 21 हजार 5 सौ अहैतुक धनराशि, चकराता में 15 हजार अहैतुक, 4 लाख 16 हजार ग्रह निर्माण, 4 हजार 4 सौ कृषि क्षति, कालसी में 10 हजार अहैतुक, 13 हजार ग्रह निर्माण, 12 लाख अनुग्रह धनराशि वितरित की गई। विकासनगर में 97 हजार पांच सौ अहैतुक धनराशि, 80 हजार ग्रह निर्माण धनराशि प्रभावित परिवारों को चैक के माध्यम से वितरित की गई।

Continue Reading
Slider

जालसाजी कर खरीद-फरोक्त / कब्जा करने के प्रयास

देहरादून, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा ने अवगत कराया है कि उप निबन्धक कार्यालय देहरादून में कुछ बैनामों के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी द्वारा करायी जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि समिति की जांच में पाया गया कि फर्जी विक्रय / दानपत्र, अभिलेखों में छेड़छाड़ कर अन्य को लाभ पंहुचाना प्रतीत होने पर, ऐसे संलिप्तों के विरूद्ध समिति द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की संस्तुति की गई है। मुख्यतः सीलिंग भूमि, अतिरिक्त घोषित भूमि, चाय बाग/लिची बाग की भूमि, शत्रु सम्पत्ति / निष्कान्त सम्पत्ति / उन प्राइवेट व्यक्तियों की भूमि जो निःशक्त हैं या विदेश रहते हैं या ग्राम सभा की भूमि/उत्तराखण्ड सरकार की भूमि आदि पर फर्जी अभिलेखों के ...

Continue Reading
Slider

यू०यू०एस०डी०ए० (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी) की समीक्षा

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ यू०यू०एस०डी०ए० (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी) की समीक्षा ली। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के तहत बंजारावाला में फेज-1, फेज-2, फेज-3, टीएचडीसी, यमुना कालोनी, रायपुर तथा नैनीताल में सीवरेज सिस्टम के लगभग 819 करोड़ 77 लाख रूपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा तय समयसीमा का विशेष ध्यान रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि टीएचडीसी तथा यमुना कालोनी के विकास कार्यों को मई 2024 तक पूर्ण किया जाना है तथा शेष अन्य स्थानों के कार्यों को जून 2025 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस प्रकार के कार्यों को सम्पादित करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता ह...

Continue Reading
Slider

कोल्ड स्टोरों का निर्माण किया जायेगा

देहरादून, पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने तथा उसके अधिक से अधिक उत्पादन हो इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज उत्तराखण्ड का मिलेट एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है। मंत्री ने बताया दिल्ली में ललित ग्रुप का ललित सूरी होटल के 12 से अधिक होटलों में श्री अन्न उत्तराखण्ड को एक मीनू के रूप में शामिल किया जा रहा है। मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 19 जुलाई को दिल्ली में ललित सूरी ग्रुप के होटल के मीनू में का शुभारम्भ करने वह स्वयं उपस्थित रहेंगे और अन्य ललित ग्रुप के होटलों में अन्य प्रदेशों के कृषि मंत्री शुभारंभ करेंगे।उन्होंने कहा हम बहुत जल्द ही सोनीपत में पांच हजार मैट्रिक टन का गोदाम हरियाणा राज्य से ले रहे हैं। इस विषय में हरियाणा रा...

Continue Reading
Slider

देशों की सीमा पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग को लेकर विस्तृत चर्चा

पिथौरागढ़ भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में संपन्न हुई! बैठक में भारत और नेपाल दोनों देशों के उच्च अधिकारियों के मध्य काली नदी में लस्कू नाले के समीप व काली नदी में हीअन्य स्थानों से मलबा हटाने, नदी पर स्थित झुलाघाट एवं धारचूला पुल खोले जाने की समयावधि बढ़ाने, दोनों देशों के मध्य सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने, काली नदी में दोनों देशों द्वारा सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों में एक- दूसरे को आवश्यक सहयोग प्रदान करने, काली नदी की स्वच्छता बनाये रखने तथा बाल विवाह, मानव तस्करी व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने हेतु दोनों देशों की सीमा पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग व सूचनाओं के आदान प्रदान आदि को लेकर विस्तृत चर्चा हुई! बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि तहसील धारचूला ...

Continue Reading