Sliderउत्तराखंड

स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरेला पर्व के अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में ‘जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी और सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्धभाव का पर्व एवं ऋतु परिर्वतन का भी सूचक है। यह दिवस प्रकृति व मानव के सह अस्तित्व को स्मरण करने व प्रकृति संरक्षण के हमारे प्रण को पुनः दोहराने का दिन है। उत्तराखण्ड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। हरेला एक ऐ...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड की तीन नई मण्डियों को E- NAM से जोडने की सहमति

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री/ कोसाम्ब के चेयरमैन गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने तथा उसके अधिक से अधिक उत्पादन हो इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज उत्तराखण्ड का मिलेट एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है। मंत्री ने बताया दिल्ली में ललित ग्रुप का ललित सूरी होटल के 12 से अधिक होटलों में श्री अन्न उत्तराखण्ड को एक मीनू के रूप में शामिल किया जा रहा है। मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 19 जुलाई को दिल्ली में ललित सूरी ग्रुप के होटल के मीनू में का शुभारम्भ करने वह स्वयं उपस्थित रहेंगे और अन्य ललित ग्रुप के होटलों में अन्य प्रदेशों के कृषि मंत्री शुभारंभ करेंगे।उन्होंने कहा हम बहुत जल्द ही सोनीपत में पांच हजार मैट्रिक टन का गोदाम हर...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

स्वास्थ्य चिंतन शिविर : कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए

स्वास्थ्य चिंतन शिविर हमें स्वास्थ्य में अंतिम मील कनेक्टिविटी के विचार के करीब लाने में मदद करेगा: देहरादून में स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दूसरे दिन डॉ. मनसुख मांडविया "प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में लोक भागीदारी भारत को टीबी मुक्त बनाने में काफी मदद कर सकती है; मैं राज्यों से आग्रह करता हूं कि वे लोगों को नि-क्षय मित्र बनने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करें" "सभी स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक और संतृप्ति कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए" देहरादून, “स्वास्थ्य चिंतन शिविर को हमें स्वास्थ्य में अंतिम मील कनेक्टिविटी के विचार के करीब लाने में मदद करनी चाहिए। पिछले दो दिनों में, हमने आज भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र का विस्तृत अवलोकन देखा है और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करने के लिए हमें किस दिशा ...

Continue Reading
Slider

आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 15,16 एवं 17 जुलाई 2023 को राज्य के जनपद टिहरी पौडी, हरिद्वार एवं देहरादून तथा 17 जुलाई को चम्पावत नैनीताल एवं उधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा व कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपने कार्यालय से वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से आईआरएस से जुड़े विभागों के अधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरतने, किसी भी आपदा/दुर्घटना को स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोनिवि, एनएच, एनएचआई, पीएमजीएवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किस...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण। भूमि के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस में संचालित जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रियाओं एवं रिकॉर्ड रूम का अवलोकन कर जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जमीन के दस्तावेजों में भविष्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसकी कारगर व्यवस्था बनाई जाए। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि भूमि के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों के विरूद्ध सख्त कारवाई की जाए, ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए व्यवस्थाओं में जो भी सुधारात्मक कदम उठाये जाने हैं, वो उठाये जाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को जिले में जमीनों के रिकॉर्ड की सुर...

Continue Reading