मुख्यमंत्री ने हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कोरिडोर शीघ्र बनाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने के सबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर बनाने की कार्यवही शीघ्र शुरू की जाए। इसके क्रियान्वयन के लिए बनाये जाने वाली कम्पनी के लिए भी शीघ्र कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 एवं पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किये जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किये जाने की दिशा में ...
Continue ReadingCategory: Slider
चाय बागान मामले में हाईकोर्ट सख्त, ठोका 20 हजार जुर्माना - कहा, हलफनामा दाखिल न करने वाले अधिकारी से वसूला जाए - चाय बागान की सीलिंग की भूमि की खरीद-फरोख्त का मामला देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट ने चाय बागान की सीलिंग की भूमि की खरीद-फरोख्त मामले में दायर एक जनहित मामले की सुनवाई के दौरान सरकार द्वारा समय पर हलफनामा दाखिल न किये जाने पर नाराजगी जतायी। हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने को हलफनामा दाखिल करने में कोताही बरतने वाले अधिकारी से वसूलने के आदेश दिये गये हैं। यह जनहित याचिका एडवोकेट विकेश नेगी ने दायर की है। इसमें कहा गया है कि चाय बागान की सीलिंग की जमीन सरकार की है, लेकिन कुछ अफसरों और भूमाफिया की मिलीभगत से इस भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन सांघवी और जस्टिस राकेश थपलियाल की बेंच इस जनह...
Continue Readingसीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कन्ट्रोल रूम में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की प्रभावितों के लिए सभी जरुरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जल जनित रोगों से बचाव के प्रबंध भी कर लिए जाएं सभी सचिव अपने विभागों से संबंधित कार्य योजना बनाए और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रख...
Continue Readingकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ओएनजीसी के सीएसआर से सहयोग का किया अनुरोध नई दिल्ली, 12 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी में दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके आवास में शिष्टचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी में उत्तराखंड के जैविक उत्पाद से निर्मित किट उन्हें भेंट किया। मंत्री गणेश जोशी में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ओएनजीसी संस्थान द्वारा समय-समय पर अपने सीएसआर मद से जनहित के कार्यों के तहत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास और अन्य जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सहयोग किया जाता है। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से अनुरोध करते हुए जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत ओएनजीसी के सीएसआर मद से कार...
Continue Readingनर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेजों का ढांचा होगा मजबूतः डॉ0 धन सिंह रावत कहा, आईएनसी मानकों के अनुरूप जुटाये जायेंगे संसाधन देहरादून, सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेज, स्कूल, पैरामेडिकल कॉलेज एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटरों में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही आवश्यक संसाधन भी जुटाये जायेंगे, ताकि ये सभी संस्थान आईएनसी मानकों पर खरा उतर सके। आईएनसी की मान्यता मिलने के उपरांत इन संस्थानों से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के नामी मेडिकल संस्थानों में सेवा करने का समुचित अवसर मिल सकेगा। उन्होंने नर्सिंग संस्थानों को आईएनसी मान्यता न मिलने पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने आज दून अस्पताल के ओपीडी भवन सभागार में प्रदेश के राजकीय नर्सिंग कॉलेज, स्कूल, पैरामेडिकल कॉलेज एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटरों की समीक्...
Continue Reading
